India News (इंडिया न्यूज़),Radish Benefits: मूली का सेवन आमतौर पर सभी घरों में सब्जी के रूप में किया जाता है। ज्यादातर लोग इसे सलाद, सब्जी या पराठे में खाना पसंद करते हैं। मूली सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। यह सेहत के लिए रामबाण की तरह काम करती है। आयुर्वेद में मूली को लिवर और पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में मूली को लिवर और पेट के लिए प्राकृतिक शोधक माना जाता है। इसके अलावा इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।
आपको बता दें कि मूली में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। मूली में कैलोरी, वसा, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम पाया जाता है।
स्वास्थ्य पर मूली के फायदे
भरपूर मात्रा में पोषक तत्व
मूली में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं, जिसकी वजह से यह प्राकृतिक क्लींजर का काम करती है। नियमित रूप से मूली का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। जिसकी वजह से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
मूली का जूस
पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मूली के जूस में अदरक और नींबू का रस मिलाकर पिएं। ऐसा करने से पेट से जुड़ी सभी समस्याएं ठीक हो जाएंगी।
मूली के जूस
अगर आप अपनी पाचन शक्ति को मजबूत करना चाहते हैं तो मूली के जूस में नमक मिलाकर पिएं। ऐसा करने से पेट के कीड़े भी मर जाते हैं।
मूली का सेवन
मूली लीवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। रोजाना मूली का सेवन करने से लीवर स्वस्थ रहता है।
जोड़ों के दर्द का जड़ से नाश कर देगी ये देसी चीज़, बस सरसों के तेल में मिलाकर लगा लो ये बू़टी!
रात में बस चबाओ ये एक चीज़ भूल जाओगे शिलाजीत, शरीर बन जाएगा फौलादी, देसी नुस्खा देगा नया जोश!