India News (इंडिया न्यूज), Signs Of High Blood Sugar At Night: आजकल का बदलता लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन गई है। यह बीमारी अब सिर्फ बुजुर्गों तक ही सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवाओं और बच्चों में भी तेजी से फैल रही है। डायबिटीज तब होती है जब पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन कम या बंद कर देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है। इस बीमारी को ‘साइलेंट किलर’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि शुरुआत में इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते। लेकिन, अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। यदि आपको रात के समय नीचे बताये गए लक्षण महसूस होते हैं तो, आपको भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है। डायबिटीज को हलके में न लें यदि समय रहते इसका इलाज नहीं किया जाता तो यह जानलेवा भी हो सकती है।

बार-बार पेशाब आना

रात में कुछ लक्षण डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। अगर रात में बार-बार पेशाब आने की इच्छा होती है, तो यह शरीर में शुगर लेवल के बढ़ने का संकेत हो सकता है। जब ब्लड में शुगर बढ़ जाती है, तो शरीर उसे पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है, जिससे बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है। ये लक्षण रात की नींद में खलल डाल सकते हैं।

प्यार का रूह कपा देने वाला अंत! सालों के कैंसर की जंग के बाद बिछड़ गए पति-पत्नी, हर कदम पर साथ रहीं श्रीजना

अत्यधिक प्यास लगना

इसके अलावा रात में अत्यधिक प्यास लगना भी डायबिटीज का एक आम लक्षण है। जब शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है तो किडनी ज़्यादा पेशाब बनाती है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और व्यक्ति को ज़्यादा प्यास लगने लगती है।

ज़्यादा पसीना आना

रात में ज़्यादा पसीना आना भी एक गंभीर संकेत हो सकता है। जब ब्लड शुगर अचानक कम हो जाता है तो शरीर की गर्मी बढ़ने लगती है और ज़्यादा पसीना आने लगता है। ये लक्षण आपको सचेत करने के लिए हैं और अगर आप इन्हें महसूस कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

अगर इस दिन गलती से भी लगाया सिंदूर, तो पति पर टूट जायेगा दुखों का पहाड़! अभी जान लें मांग भरने के सही नियम

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।