India News (इंडिया न्यूज़), High Uric Early Symptoms: यूरिन नामक पदार्थ के टूटने से शरीर में यूरिक एसिड बनता है। यह एसिड खून में घुलकर किडनी से पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। लेकिन जब यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है तो यह जोड़ो और शरीर के दूसरे अंगों में जमा होने लगता है। हाई यूरिक एसिड कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। जिसमें किडनी स्टोन, गाउट और हाई डिजीज शामिल है। यहां हम आपको यूरिक एसिड के हाई होने के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे।
जोड़ों में सूजन और दर्द
हाई यूरिक एसिड का सबसे अहम और आम लक्षण है जोड़ों में दर्द और सूजन। ये आमतौर पर पैर के अंगूठे, एड़ी, घुटने और हाथों पर असर दिखाता है। दर्द अचानक और तीव्र हो जाता है यह कई घंटे या दिनों तक रह सकता है।
जोड़ों की लालिमा और सूजन
दूसरा जो लक्षण है वह है प्रभावित जोड़ लाल सूजे और गर्म हुए दिखाई दे सकते हैं।
त्वचा में बदलाव
हाई यूरिक एसिड की वजह से टोफी नमक गांठे त्वचा में बन सकती है। जो अक्सर हाथ पैर और कानों को प्रभावित करते हैं।
संतान प्राप्ति के लिए पुत्रदा एकादशी में करें ये काम, पूरी होगी मनचाही मुराद -IndiaNews
पेशाब में बदलाव
हाई यूरिक एसिड के कारण पेशाब गहरे रंग का या बदबूदार हो सकता है।
थकान और कमजोरी
यूरिक एसिड के बढ़ने से थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर से मिलना जरूरी है। हाई यूरिक एसिड का पता खून की जांच से आसानी से पता लगाया जा सकता है।
पिछले 5 दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं Shatrughan Sinha, खुद बेटे ने दी हेल्थ अपडेट-IndiaNews