India News (इंडिया न्यूज), Health Tips: ताकत और सहनशक्ति के बिना शरीर का कोई अस्तित्व नहीं है। इनके बिना शरीर हड्डियों का कंकाल सा लगता है जो कहीं भी और कभी भी गिर सकता है। अगर आप शरीर में ताकत भरना चाहते हैं और उसे मजबूत बनाना चाहते हैं तो डॉ. निशांत गुप्ता का देसी उपाय आजमाएं। डॉक्टर के नुस्खे के मुताबिक 7 चीजों को भिगोकर खाने से शरीर घोड़े जैसा मजबूत और फौलादी बन जाएगा। इस उपाय को करने से शरीर को सभी जरूरी पोषण मिलते हैं। मांसपेशियां, हड्डियां, खून, ऊर्जा, सहनशक्ति की कमी नहीं होती।
इन 7 चीजों सेवन करने पर शरीर हो जाएगा फौलादी
हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह उपाय भीतर से ताकत देता है। नियमित रूप से करने पर बीमारियों का खतरा भी टल जाता है। क्योंकि ध्यान रखें कि ज्यादातर बीमारियों की वजह पोषण की कमी ही होती है। इसलिए ऐसे बेहतरीन फायदे पाने के लिए 7 चीजों को भिगोकर एक साथ खाना शुरू करें। सबसे पहले सात चीजें इकट्ठा करें। मुट्ठी भर चने, मुट्ठी भर मूंग दाल, आधी मुट्ठी किशमिश, 15 से 20 बादाम, 15 किशमिश, 2 अखरोट और 2 अंजीर लें। इन सभी को रात को पानी में भिगो दें। सुबह पानी पीकर खा लें। शरीर घोड़े जैसा मजबूत और फौलादी बन जाएगा।
इन सूखे मेवे से बढ़ती है याददाश्त
बता दें कि, बादाम और अखरोट प्रोटीन के साथ ओमेगा फैटी एसिड भी देते हैं। यह दिमाग की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इनके सेवन से याददाश्त बढ़ती है और मानसिक कमजोरी दूर होती है। ये सूखे मेवे दिल को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा किशमिश, मुनक्का और अंजीर को पेट के लिए बहुत अच्छा मना जाता है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो इसके आपका हीमोग्लोबिन बढ़ता है और एनीमिया का खतरा टलता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो वो भी इन तीन चीजों से ठीक हो सकती है।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें