India News (इंडिया न्यूज़), Monsoon Eye Care: चीलचिलाती गर्मी के बाद मानसून शुरु हो गया है। बदलते मौसम की तरह का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हर मानसून शरीर का ख्याल रखना जरूरी है। इसलिए चाहे गर्मी हो या ठंड, शरीर के लिए अलग तरह की डाइट भी बहुत ज़रूरी है। इस दौरान हमें ज्यादा ध्यान अपनी आंखों का रखना चाहिए। गर्मी में आंखों की जलन और बारिश में आंखों का इन्फेक्शन। इन दोनों से ही निपटने के लिए आंखों की सफाई और देखभाल करना बेहद ज़रूरी है। बरसात के मौसम में आंखों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। कई बार आंखों में गंदा पानी जाने से इंफेक्शन और आंख लाल होने लगती है। आंखों में किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क करना जरुरी है।

  • बारिश के मौसम में होने वाली बीमारी
  • इस तरह करें आंखों की देखभाल

क्या अरमान मालिक संग रहना सिर्फ एक मजबूरी हैं? किसके साथ ज़्यादा समय बिता रहे हैं हस्बैंड बोली-Payal Malik-IndiaNews

बारिश के मौसम में होने वाली बीमारी

बारिश के मौसम में वायरल कंजंक्टिवाइटिस फैलने का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में कॉर्निया से रिलेटेड फंगल इंफेक्शन के मामले भी बढ़ जाते हैं। इस दौरान आपको यह जानने की ज़रूरत है कि बारिश के पानी में नहाने से आंखों को खतरा नहीं होता है, लेकिन इसके बाद आंखों को साफ पानी से ना धोना शायद एक बढ़ी बीमारी को पैदा कर सकती है।

Petrol Diesel Price: इन शहरों में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव, यहां जानें ताजा रेट –IndiaNews

इस तरह करें आंखों की देखभाल

बरसात के मौसम में हाइजीन यानी साफ-सफाई का खास ध्यान रखना बेहद ज़रूरी होता है। दिन में दो बार आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए। अगर आंख में किसी तरह की परेशानी या जलन हो रही है तो तुरंत आई स्पेशलिस्ट से संपर्क करना चाहिए। या सलाह अनुसार आखों की दवाई का इस्तेमाल करना चाहिए। हर बार आंखों को टच करने से बचना चाहिए। जब भी आप बारिश से नाहा कर आए तो आखों को एक बार ज़रूर धो लें। ध्यान रहे की डॉक्टर की सलाह के बिना अपनी आंखों पर किसी तरह का घरेलू नुस्खा ना आजमाएं।

मिर्ज़ापुर 3 से शोटाइम तक, ये Web Series जुलाई में देगी एंटरटेनमेंट का डबल डोज -IndiaNews