India News (इंडिया न्यूज़), Honey Side Effects: सेहत के लिए शहद काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें नेचुरल शुगर पाई जाती है, जिससे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। बता दें कि शहद में ग्लूकोज, अमीनो अम्ल आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा शहद का सेवन आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अधिक मात्रा में शहद खाने से पाचन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा भी आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। तो यहां जानिए जरूरत से ज्यादा शहद खाने के क्या नुकसान हैं।

1. लो ब्लड प्रेशर की समस्या

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए शहद काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अधिक मात्रा में लेने पर यह आपको लो ब्लड प्रेशर के खतरे में भी डाल सकता है।

2. डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक

शहद में चीनी और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप जरूरत से ज्यादा शहद खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अधिक मात्रा में शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।

3. वजन बढ़ सकता है

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खाने में शहद की मात्रा को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इसमें मौजूद कैलौरी, चीनी और कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में पायी जाती है। जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।

4. पेट संबंधी समस्या

अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो आप अपनी डाइट कम ही मात्रा में शहद शामिल करें। अधिक मात्रा में शहद खाने से आप पाचन संबंधी समस्या जैसे दस्त से परेशान हो सकते हैं।

5. दांतों में सड़न की समस्या

शहद में चीनी की अधिक मात्रा होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा शहद खाते हैं, तो इससे आपको दांतों से संबंधित समस्या हो सकती है। यह दांतों की सड़न को बढ़ावा दे सकता है।

 

Read Also: ग्लोइंग स्किन से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार हरी मिर्च, जाने इसके फायदें (indianews.in)