India News (इंडिया न्यूज), Summer Fruits For Constipation: गर्मियां आते ही सबको अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ता है, क्योंकि इस मौसम में बीमारियां होने का ज्यादा डर होता है। अगर देखा जाए तो इस मौसम में ज्यादा समस्या होती है पेट की। कभी पेट में गैस बन जाती है तो कभी पेट फूल जाता है और फिर इन सबके कारण कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में पाचन संबंधी समस्याएं भी आम हो जाती हैं। कब्ज का सबसे बड़ा कारण होता है पानी की कमी और गलत खान-पान। लेकिन कुछ ऐसे फल हैं जो कब्ज से आसानी से छुटकारा दिला सकते हैं ये फल न सिर्फ पेट को ठंडक पहुंचाते हैं बल्कि कब्ज से भी राहत दिलाने में मदद करते हैं। आइए आज हम आपको ऐसे 5 फलों के बारे में बताए जिनको खाने से आपको गर्मियों में कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
पाचन तंत्र को तेज करता है आम
गर्मियों में फलों का राजा कहे जाने वाले आम को कौन खाना पसंद नहीं करता। आम में एमाइलेज नामक एंजाइम होता है जो भोजन को पचाने में मदद करता है। आम में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सक्रिय करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। आम में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं जो सूजन से बचाते हैं ।आम यह त्वचा की चमक बढ़ाता है, इसके साथ ही आम खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
भारत के इस प्लान से पाकिस्तान में छा जाएगा अंधेरा! पानी के बाद अब बिजली को तरसा मुस्लिम देश
आंतों की सफाई करता है पपीता
पपीता एक ऐसा फल है जिसमें पपैन नामक एंजाइम होता है। यह एंजाइम पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। पपीते में मौजूद फाइबर मल को नरम बनाता है, जिससे मल त्याग आसान हो जाता है। पपीते के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ये वजन घटाने में मदद करता है।
गर्मी से राहत दिलाता है तरबूज
तरबूज में 90 प्रतिशत से ज़्यादा पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह आंतों को नम रखता है जिससे मल आसानी से बाहर निकल जाता है साथ ही इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर और फाइबर पाचन क्रिया को सक्रिय करते हैं। तरबूज शरीर को गर्मी से राहत दिलाता है यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और शरीर को मजबूत करता है।
कब्ज से छुटकारा दिलाता है बेल फल
आयुर्वेद में बेल फल को एक बेहतरीन प्राकृतिक रेचक माना जाता है। इसका गूदा आंतों को साफ़ करता है और नियमित मल त्याग में मदद करता है। इसे खाली पेट लेना और भी ज़्यादा असरदार है। बेल का सेवन करने से पेट में संक्रमण का ख़तरा कम होता हैऔर येडायबिटीज़ के रोगियों के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। यह पाचन तंत्र को मज़बूत बनाता है
कब्ज में बेहद फ़ायदेमंद हैं अंजीर
अंजीर में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो मल में नमी लाता है और आंतों की गति को नियंत्रित करता है। भीगे हुए अंजीर कब्ज में बेहद फ़ायदेमंद होते हैं। अंजीर खाने से हाई ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हड्डियाँ मज़बूत होती हैं। शरीर में ताकत और ऊर्जा बढ़ाने के लिए अंजीर बहुत फ़ायदेमंद होते हैं।