India News (इंडिया न्यूज़), Bad Cholesterol Remedies: कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो नसों में जमा हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने से दिल की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। अगर आप खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप कई घरेलू उपाय अपना सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप यहां बताई गई इन हरी पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लाभकारी साबित हो सकते हैं। आप 4-5 कच्ची तुलसी की पत्तियों को चबाकर इसके लाभ उठा सकते हैं। तुलसी के पत्ते मौखिक स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा के लिए भी अच्छे होते हैं।
जामुन के पत्ते
जामुन के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसायनिन गुण होते हैं। इनके सेवन से नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। आप इनका पाउडर बनाकर या फिर इन पत्तों का काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं।
करी पत्ता
खाने में इस्तेमाल होने वाला करी पत्ता बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। करी पत्ते से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। आप रोजाना 8-10 पत्ते चबाकर खा सकते हैं।
नीम के पत्ते
नीम के पत्तों में कई सारे गुण मौजूद होते हैं. इनका सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. यह ब्लड शुगर कंट्रोल में भी फायदेमंद होते हैं. आप इन पत्तों को सुबह खाली पेट चबा सकते हैं।
High Cholesterol में इस तरीके से खाएं दही, पिघला देगा नसो में जमा बैड फैट- India News
धनिया पत्ता
आप खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए धनिया पत्ता का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। आप धनिया पत्ता की चटनी का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।