India News (इंडिया न्यूज),Health Tips: आज के समय में सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी जंग फ़ूड का सेवन करती है जिसकी वजह से उन्हें पेट की कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीँ इस दौरान आंतो में गंदग जम जाती है जिसकी वजह से हजारों तरह की समस्याएं पैदा होती हैं। आजकल पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। आंतों की सफाई और अच्छे पाचन के लिए सही खानपान बहुत जरूरी है। अगर आंतें स्वस्थ नहीं रहेंगी तो पेट की समस्या, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इधर सीजफायर की बात ,उधर इजरायल ने गाजा में मचाई अब तक की सबसे बड़ी तबाही, लाशें गिनते-गिनते थक गया हमास

बेहतरीन नुस्खे

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सुबह गुनगुने पानी के साथ कुछ चीजों का सेवन करने से आंतों में जमा गंदगी बाहर निकल सकती है और पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है। वहीँ पेट से जुडी सभी समस्याएं भी खत्म हो सकती हैं। यह उपाय न सिर्फ विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है बल्कि पेट को हल्का और आरामदायक भी रखता है। वहीँ आज हम आपको बताने वाले हैं कि आंतों की सफाई के लिए कौन सी चीजें सबसे कारगर हैं और इनका सही तरीके से सेवन कैसे करें?

इन चीजों का करें सेवन

अगर आप भी अपने पेट में जमी सभी गंदगी को बाहर निकाल राहत चाहते हैं तो ऐसे में सुबह भीगे हुए त्रिफला, अजवाइन या शहद को गुनगुने पानी के साथ मिलाएं और उनका सेवन करें। इसे लेने से आंतों की सफाई में मदद मिलती है। इससे न सिर्फ आंतों में जमा गंदगी बाहर निकलती है, बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। वहीँ आपको कुछ ही दिनों में हल्का महसूस होगा और पेट से जुड़ी सभी बीमारियों से निजात मिलेगी।

जानिए इसके फायदे

आपकी जानकारी के लिए बता दें, गुनगुना पानी और त्रिफला आंतों में जमा विषाक्त पदार्थों को निकालता है। वहीँ इसका सेवन करने से पेट को हल्का और आरामदायक महसूस होता है। वहीँ ये शरीर का मेटाबॉलिक रेट बेहतर करता है, जिससे वजन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। अगर बात करें अजवाइन या शहद के सेवन की तो ये पेट में सूजन और गैस की समस्या कम कर देता है।

आतंक नहीं इस वजह से पाकिस्तान में मची तबाही, कई लोगों की मौत, सदमे में शहबाज शरीफ