India News (इंडिया न्यूज),Thyroid Pain: थायराइड के बढ़ते मामले वाकई चिंता का विषय हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खराब जीवनशैली, अनहेल्दी डाइट प्लान, तनाव जैसे कई कारक इस बीमारी का मुख्य कारण हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि थायराइड में शरीर के किन अंगों में दर्द होता है? आइए थायराइड के कुछ सामान्य लक्षणों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। अगर आपके हाथ या पैर में अक्सर दर्द रहता है, तो आपको ऐसे लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने की गलती नहीं करनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि थायराइड में आपको जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जोड़ों का दर्द थायराइड का मुख्य लक्षण साबित हो सकता है।
मांसपेशियों की सेहत प्रभावित होती है
थायराइड असंतुलन के कारण आपकी हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गठिया जैसे लक्षण भी थायराइड की समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कब्ज की समस्या भी थायराइड जैसी बीमारी का संकेत साबित हो सकती है। अगर थायराइड के लक्षणों पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो आपको इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
गले में दर्द महसूस होना
क्या आपके गले और उसके नीचे के हिस्से में तेज दर्द रहता है? अगर हां, तो संभव है कि आप थायराइड के शिकार हो गए हों। बहुत ज़्यादा पसीना आना या बार-बार पेशाब आना भी इस बीमारी का संकेत साबित हो सकता है। थायराइड के कारण आपको डिप्रेशन या थकान जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। अचानक वजन बढ़ना भी थायरॉइड का लक्षण साबित हो सकता है।
सांप की तरह पेड़ पर लिपटी ये चीज नोच कर बाहर कर देती है सारी गंदगी, जानें 4 चमत्कारी फायदे!