India News (इंडिया न्यूज),thyroid Tips: थायरॉइड हमारे शरीर की एक महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गले में पाई जाती है। तितली के आकार की यह ग्रंथि गले के अगले हिस्से में होती है। यह गले के ठीक नीचे, श्वासनली के दोनों तरफ होती है। थायरॉइड ग्रंथि थायरोक्सिन (T4) और ट्राईआयोडोथायोनिन (T3) नामक हार्मोन रिलीज करती है। जिससे शरीर मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है। यह ग्रंथि शरीर में ऊर्जा, तापमान और वजन को प्रभावित करती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में थायरॉइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। हार्मोनल बदलाव और खराब लाइफस्टाइल भी थायरॉइड का कारण बन रही है। जानिए थायरॉइड के लक्षण क्या हैं?

Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ ये बदलाव, जान लें आपके शहर में क्या चल रहा है रेट?

थायरॉयड कहाँ स्थित होता है?

थायरॉयड ग्रंथि गले में पाई जाती है। यह स्वरयंत्र के ठीक नीचे होती है। भले ही यह ग्रंथि छोटी दिखती हो, लेकिन यह पूरे शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। थायरॉयड ग्रंथि हार्मोन जारी करके शरीर के अन्य कार्यों को नियंत्रित करती है। थायरॉयड होने पर शरीर में ये लक्षण दिखाई देते हैं।

थायरॉइड के लक्षण

शरीर में थायरॉइड का स्तर कितना बढ़ा है, उसके अनुसार लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। थायरॉइड दो तरह का होता है, एक हाइपोथायरायडिज्म जिसमें थायरॉइड हार्मोन की कमी होती है और दूसरा हाइपरथायरायडिज्म जिसमें थायरॉइड हार्मोन बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है। दोनों के लक्षण थोड़े अलग होते हैं। जानिए

Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ ये बदलाव, जान लें आपके शहर में क्या चल रहा है रेट?

हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण

थकान और कमजोरी

वजन बढ़ना

सूखी त्वचा और बालों का झड़ना

कब्ज

ठंड बर्दाश्त न कर पाना

मासिक धर्म में अनियमितता

अवसाद और मूड में उतार-चढ़ाव

हाइपरथायरायडिज्म के लक्षण

तेजी से वजन कम होना

तेजी से दिल की धड़कन बढ़ना

बहुत ज़्यादा पसीना आना

घबराहट और बेचैनी

अनिद्रा

मासिक धर्म में बदलाव

भूख में वृद्धि

अगर आपको अपने शरीर में इनमें से कोई भी लक्षण नज़र आए, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर आपका थायरॉयड टेस्ट करवाएंगे, जिससे पता चलेगा कि आपको कौन सा थायरॉयड है और यह कितना बढ़ा हुआ है। लंबे समय तक बढ़े हुए थायरॉयड को नज़रअंदाज़ करना आपकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकता है।

अब होकर रहेगा भारत-पाक युद्द, सीमा पर इंडियन आर्मी ने किया कुछ ऐसा, पाकिस्तान में बज गई खतरे की घंटी