इंडिया न्यूज़: (Vitamin-D Deficiency for Healthy Bones) हड्डियों को मजबूत रखने के लिए शरीर में विटामिन-डी का होना बहुत जरूरी होता है। इस विटामिन की कमी की वजह से आपको कईं तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि विटामिन-डी स्वस्थ हड्डियों, दांतों औऱ मांसपेशियों के लिए काफी जरूरी है। ऐसे में यहां जानिए कुछ फ्रूट्स के बारे में, जिनका सेवन कर आप शरीर में इस विटामिन की कमी को पूरी कर सकते हैं।
1. पपीता खाएं
पपीता सेहत का खजाना है। यह एक ऐसा फल है, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-सी, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
2. स्ट्रॉबरी है हड्डियों के लिए सहायक
स्ट्रॉबरी में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन-सी, पोटेशियम, फोलेट, कैल्शियम और अन्य तत्वों से भरपूर होता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है।
3. सेब है गुणकारी
सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, आयरन, फॉस्फोरस, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। नियमित रूप से सेब खाने से ये हड्डियों के निर्माण में मददगार साबित हो सकता है।
4. संतरा है फायदेमंद
संतरा विटामिन-सी, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ हड्डियों के विकास में भी सहायक है।
5. अनानास का करें सेवन
अनानास में कईं जरूर विटामिन्स पाए जाते हैं। यह कैल्शियम, फाइबर, पोटेशियम और कई जरूरी तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करता है।