India News (इंडिया न्यूज़), Garlic For Healthy Heart in Winters: सर्दियों के मौसम में दिल की समस्याएं बढ़ सकती हैं। कम तापमान, ठंड और खराब वायु गुणवत्ता भी दिल की स्थिति को गंभीर बना सकती है। ऐसे में दिल को बीमारियों से बचा पाना मुश्किल हो सकता है। इसीलिए, सर्दियों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले बढ़ सकते हैं। वहीं, सर्दियों में लोगों की इम्यून पावर कमजोर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ऐसे में लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए लहसुन का सेवन कर सकते हैं। यह आपके दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के अलावा अन्य तरीकों से भी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है।

सर्दियों में लहसुन का सेवन दिल के लिए क्यों फायदेमंद है?

एक रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल तत्व दिल पर अच्छा असर डालते हैं। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और दिल भी स्वस्थ रहता है।

सर्दियों में लिवर की ये बीमारी हो सकती है बेकाबू, भूलकर भी इग्नोर ना करें ये 6 लक्षण, वरना पड़ सकता है पछताना

सर्दियों में लहसुन खाने के और क्या फायदे हैं?

  • लहसुन खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे शरीर को बीमारियों से लड़ने में आसानी होती है।
  • सर्दियों में सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप नियमित रूप से लहसुन का सेवन कर सकते हैं।
  • लहसुन शरीर को अंदर से गर्म रखता है, जिससे सर्दियों में सर्दी लगने का खतरा कम हो जाता है और आप सर्दियों में खुद को सर्दी से बचा पाते हैं।
  • सर्दियों के मौसम में रक्त संचार बढ़ाने के लिहाज से लहसुन का सेवन फायदेमंद साबित होता है। यह ब्लड प्रेशर की समस्या को भी मैनेज करने में मदद करता है।
  • नसों में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है। लेकिन, अगर आप लहसुन का सेवन करते हैं, तो यह नसों से खराब कोलेस्ट्रॉल को साफ करता है। जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।\

अगर पी लिया बरगद के पेड़ की छाल का पानी तो दूर हो जाएंगी ये 5 खतरनाक बीमारियां, बस इस सही तरीके से करना होगा सेवन

सर्दियों में लहसुन खाने के सही तरीके क्या हैं?

लहसुन की चाय

सर्दियों में लहसुन के सभी फ़ायदे पाने के लिए आप गरम लहसुन की चाय पी सकते हैं। इससे गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

लहसुन की चटनी

आप सर्दियों में मिर्च, अदरक और आंवले के साथ लहसुन की चटनी बना सकते हैं। इस चटनी को दिन में एक या दो बार खाया जा सकता है।

 

 

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।