India News (इंडिया न्यूज), Tragacanth Gum: क्या आप 50 की उम्र में भी 30 जैसा दिखना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी डाइट में गोंद कतीरा को शामिल करना चाहिए। यह एक प्राकृतिक औषधि है, जो त्वचा को जवां बनाए रखने के साथ-साथ शरीर को मजबूत और ऊर्जावान बनाती है। गोंद कतीरा (Tragacanth Gum) एक स्वादहीन, गंधहीन और चिपचिपा पदार्थ है, जो पानी में घुलकर जैली जैसा बन जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में इसका सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है।
क्या है गोंद कतीरा?
गोंद कतीरा पेड़ से निकलने वाला प्राकृतिक गोंद है जो भारत के गर्म और पथरीले इलाकों में पाया जाता है। इसकी छाल और टहनियों से निकलने वाला रस जब जम जाता है, तो यह सफेद या हल्के पीले रंग का हो जाता है। इसमें प्रोटीन और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे दूध, शरबत और आइसक्रीम में मिलाकर सेवन किया जाता है।
घी में भुनकर खा लें ये सफेद चीज, कोसों दूर भाग जाएंगी बीमारियां
गोंद कतीरा के चमत्कारी फायदे
झुर्रियां और बुढ़ापे को करे दूर
अगर आप अपनी त्वचा को जवां बनाए रखना चाहते हैं, तो गोंद कतीरा का सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी-एजिंग गुण झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं और त्वचा में प्राकृतिक निखार लाते हैं।
कमजोरी और थकान से राहत
रोज सुबह दूध में गोंद कतीरा और मिश्री मिलाकर पीने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। यह कमजोरी, थकान और आलस को दूर करता है।
माइग्रेन और गर्मी में होने वाली समस्याओं से राहत
गर्मी में चक्कर आना, उल्टी होना, माइग्रेन की समस्या होना आम बात है। ऐसे में गोंद कतीरा का सेवन करने से राहत मिलती है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ मस्तिष्क को भी शांत करता है।
टॉन्सिल्स में फायदेमंद
अगर आपको बार-बार टॉन्सिल की समस्या होती है, तो गोंद कतीरा में धनिया के पत्तों का रस मिलाकर गले पर लगाने से आराम मिलता है।
अल्सर से राहत
मुंह में छाले या अल्सर की समस्या होने पर गोंद कतीरा का सेवन फायदेमंद साबित होता है।
ज्यादा पसीना आने की समस्या होगी दूर
गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आना परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर शरबत बनाकर पीने से यह समस्या दूर हो जाती है।
महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी
गोंद कतीरा को मिश्री के साथ पीसकर कच्चे दूध के साथ सेवन करने से महिलाओं को प्रसव के बाद होने वाली कमजोरी और मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है।
अन्य प्रकार के गोंद और उनके फायदे
गोंद सिर्फ कतीरा तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य प्रकार के गोंद भी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
- बबूल का गोंद: यह बेहद पौष्टिक होता है और हड्डियों को मजबूत करता है।
- नीम का गोंद: रक्त संचार को बेहतर बनाता है और शरीर को ऊर्जा देता है।
- पलाश का गोंद: हड्डियों को मजबूत करने के साथ-साथ पाचन को भी दुरुस्त करता है।
- आम का गोंद: फोड़े-फुंसियों पर लगाने से यह जल्दी ठीक हो जाते हैं।
- सेमल का गोंद: पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है और दांतों की समस्याओं में भी लाभकारी है।
- गुग्गुल गोंद: यह जोड़ों के दर्द को दूर करने और अगरबत्ती व धूप में इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे करें गोंद कतीरा का सेवन?
गोंद कतीरा का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। सबसे आसान तरीका है इसे रातभर पानी में भिगो देना और सुबह इसे दूध या शरबत में मिलाकर पीना। सर्दियों में इसे घी में भूनकर लड्डू बनाकर खाया जा सकता है, जो शरीर को गर्मी और ताकत देता है।
कहां मिलेगा गोंद कतीरा?
अगर आप सोच रहे हैं कि गोंद कतीरा कहां से खरीदें, तो यह किसी भी पंसारी या आयुर्वेदिक दुकान पर आसानी से मिल सकता है। बस दुकानदार से ‘गोंद कतीरा’ मांगें और आप इसे खरीद सकते हैं। गोंद कतीरा एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो न सिर्फ शरीर को ताकत देती है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाती है। गर्मी में इसका सेवन ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ लू से बचाने में मदद करता है, वहीं सर्दियों में यह ऊर्जा का संचार करता है। अगर आप भी स्वस्थ और जवान दिखना चाहते हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।