India News (इंडिया न्यूज़),Unhealthy Intestine: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना जरूरी है। लेकिन अगर आपको अक्सर पेट फूलने, गैस या एसिडिटी की शिकायत रहती है तो इसका साफ मतलब है कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है। इसका एक कारण आंतों में फंसी गंदगी भी हो सकती है। अगर पेट और आंत साफ रहेंगे तो आपका पाचन तंत्र भी अच्छे से काम करेगा। यहां हम आपको आंतों में फंसी पुरानी गंदगी को साफ करने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपका पेट साफ हो जाएगा और आंतों में फंसी गंदगी भी बाहर आ जाएगी।
आंतों में फंसी गंदगी को कैसे साफ करें?
प्रोबायोटिक्स का सेवन करें
आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने के लिए अपने खाने में प्रोबायोटिक्स की मात्रा बढ़ाएं। इसके लिए दही और छाछ का सेवन करें। इनमें मौजूद बैक्टीरिया आपके पाचन को भी बेहतर बनाएंगे।
सेब का जूस
सेब खाने के अलावा आप इसका जूस भी पी सकते हैं। सेब का जूस पीने से आंतों में फंसा मल आसानी से साफ हो जाता है। अगर आप रोजाना सेब का जूस पीते हैं तो शरीर में टॉक्सिन जमा नहीं होंगे।
शराब भी नही देता टक्कर! लिवर का सत्यानाश कर देती हैं ये गंभीर समस्याएं, आज ही कर लें ये उपाय
पानी पिएं
काम में व्यस्त होने के कारण लोग कम पानी पीते हैं या गलत समय पर पानी पीते हैं। पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।
फाइबर युक्त भोजन
पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए फाइबर युक्त भोजन करें। संतरा, अमरूद, नाशपाती, आम और सेब ऐसे फल हैं जिनमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, इन्हें खाने से आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
दिन में कई बार खाना खाएं
एक बार में बहुत अधिक खाना नहीं खाना चाहिए, बल्कि दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है और पेट भी अच्छे से साफ होता है।