Tulsi Plant Brings Happiness and Prosperity
घर में लगाने से पहले जान लें ये बातें
तुलसी का पौधा घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। इसलिए तुलसी घर में लगाते समय वास्तु के इन नियमों का जरूर ध्यान रखें। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। तुलसी के पौधे को वास्तु दोष खत्म करने वाला माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। तुलसी के पौधे में रोजाना सुबह जल देने से कई तरह के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। विष्णु पूजा में तुलसी सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। तुलसी का पौधा तो हर किसी के घर पर आसानी से मिल जाता है। लेकिन इस पौधे को लगाने के कुछ नियम है जिनका जरूर पालन करना चाहिए अन्यथा अशुभ फलों की प्राप्ति होती है और घर पर दुर्भाग्य का वास हो जाता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर पर हैं तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
Tulsi Plant Brings Happiness and Prosperity सही जगह का करें चुनाव
घर में तुलसी का पौधा लगाने के लिए उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा में को चुनें। क्योंकि ये दिशा पानी की है, जिसकी वजह से तुलसी घर में प्रवेश करने वाली हर निगेटिव एनर्जी को दूर भगा देती है।
Tulsi Plant Brings Happiness and Prosperity जमीन पर न लगाएं तुलसी
अधिकतर देखा गया है कि तुलसी से पौधे को जमीन आदि में लगा देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार यह बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता है। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होगी। तुलसी के पौधे को हमेशा घर के मूल आधार से ऊंचा रखकर लगाना चाहिए। इसके लिए आप गमला या फिर आंगन में एक चबूतरा बनाकर लगा सकते हैं।
Tulsi Plant Brings Happiness and Prosperity तुलसी की हो इतनी संख्या
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे संख्या कभी भी सम जैसे 2, 4, 6 के रूप में ना रखें बल्कि तुलसी के पौधों को विषम संख्या में रखें जैसे 1, 3, 5 आदि। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
तुलसी संबंधी वास्तु नियम
Tulsi Plant Brings Happiness and Prosperity इन पौधों के पास न रखें तुलसी का पौधा
अगर आपके घर पर अधिक पेड़-पौधें है तो इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे को कैक्टस जैसे पौधों की किसी भी प्रकार की खुरदरी या कांटेदार प्रजाति के पास न रखें। इससे आपको अशुभ फलों की प्राप्ति होगी।
तुलसी के पास न रखें ये चीजें
तुलसी के पौधे के पास कोई भी गंदी चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। इसलिए कभी भी तुलसी के पौधे के पास झाड़ू या जूता-चप्पल नहीं होना चाहिए।
Tulsi Plant Brings Happiness and Prosperity महिलाएं बाल खोलकर न करें तुलसी पूजन
अक्सर महिलाएं खुले बालों से तुलसी को जल अर्पण करने लगती हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि तुलसी को भगवान विष्णु ने सदा सुहागन रहने का वरदान दिया है और इसके लिए उन्हें सिर पर स्थान दिया है। सौभाग्य वृद्धि के लिए बालों को बांधकर और मांग में सिंदूर लगा तुलसी को जल देना चाहिए।
Tulsi Plant Brings Happiness and Prosperity इस तरह की तुलसी तुरंत करें प्रवाहित
अगर तुलसी का पौधा सूख चुका हो तो उसे घर में न रखें। इसे किसी मंदिर या नदी में विसर्जित कर दें क्?योंकि सूखी हुई तुलसी घर के लिए अशुभ होती है। यह भविष्य में होने वाले किसी संकट का संकेत हो सकता है।
Also Read : Maharaja Agrasen Jayanti 2021: जानिए महाराज अग्रसेन जयंती का महत्व