India News (इंडिया न्यूज),Unhealthy Gut: हमारे शरीर में दो आंतें होती हैं, एक छोटी आंत और दूसरी बड़ी आंत। ये आंतें पाचन तंत्र का अहम हिस्सा होती हैं। छोटी आंत भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने का काम करती है। बड़ी आंत शरीर को पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाती है और मल को इकट्ठा करती है। शरीर के लिए दोनों आंतों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। कई बार आंतों में सूजन आ जाती है जिससे आंतों में गंदगी जमा होने लगती है और आंतें कमजोर हो जाती हैं। इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। आंतों और पेट में सूजन होने पर ये आम लक्षण दिखते हैं।
डाइट में शामिल करें हेल्दी चीजें
आंतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अपने आहार में कुछ हेल्दी चीजें शामिल करें। इससे पेट और आंतों में सूजन दूर होगी और साथ ही आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ेंगे और बुरे बैक्टीरिया खत्म होंगे। साथ ही, ज़्यादा से ज़्यादा पानी पिएं और खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाने की आदत डालें। फाइबर से भरपूर चीज़ें खाएं और अपने आहार में ज़्यादा से ज़्यादा प्रोटीन शामिल करें।
आंतों में सूजन के लक्षण
- बहुत अधिक गैस बनना
- अपच की समस्या
- पेट फूलना और एसिडिटी
- पेट में दर्द और ऐंठन
- बार-बार शौच जाने की इच्छा
- वजन कम होना
- उल्टी जैसा महसूस होना
आंतों की सूजन से छुटकारा पाने के लिए क्या खाएं
दही और छाछ-आंतों को स्वस्थ बनाने के लिए प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ को डाइट में शामिल करें। इससे आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और आंतें स्वस्थ बनती हैं। दही और छाछ पीने से गैस और एसिडिटी भी कम होती है। ये दोनों ही चीजें पेट की अग्नि को शांत करती हैं और आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं। पेट में बैक्टीरिया का संतुलन बनता है और आंतें साफ होती हैं।
प्याज और लहसुन
खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल ज्यादा करें। खासकर कच्चा प्याज और लहसुन खाने से आंतों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। रोज सुबह लहसुन की 2 कलियां चबाएं। खाने में 1 कच्चा प्याज खाएं। इससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और बुरे बैक्टीरिया मरते हैं। प्याज और लहसुन अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं।
साबुत अनाज
जितना हो सके खाने में साबुत अनाज को शामिल करें। फाइबर से भरपूर चीजें खाएं। डायटरी फाइबर का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इससे पेट आसानी से साफ होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। साबुत अनाज आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साबुत अनाज में घुलनशील फाइबर और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो स्वस्थ आंतों के लिए आवश्यक हैं।
300 बीमारियों का इलाज है ये 1 पत्ता? मर्दों की कमजोर नसों में भी रातों-रात भर जाएगी जवानी
हरी सब्जियां
खाने में जितना हो सके हरी और पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। हरी सब्जियां खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। हरी सब्जियों में फाइबर, प्रीबायोटिक्स, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।