इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Indian Kitchen में एल्युमीनियम के बर्तन आसानी से देखे जा सकते हैं। इन्हें मेंटेन करना आसान होता है और यह तेजी से गर्म भी हो जाता है। यही नहीं, ये बर्तन अधिक महंगे भी नहीं होते, इन वजहों से रोजाना के भोजन को बनाने के लिए इनका खूब प्रयोग किया जाता है। लेकिन शोधों में यह पाया गया है कि इसका कुकिंग में प्रयोग हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। यह भोजन की गुणवत्ता को तो प्रभावित करते ही हैं, हमें बीमार भी बना सकते हैं । ऐसे में एल्युमीनियम के बर्तन में खाना बनाने से पहले कुछ जरूरी बातों को जान लेना बहुत ही जरूरी है।
Aluminum के बर्तनों में क्या ना पकाएं
शोधकतार्ओं की मानें तो एल्युमीनियम के बर्तनों में एसिड युक्त चीजें को बनाने से बचना चाहिए। अगर आप इसके बर्तन में चाय या दूध उबालते हैं तो ऐसा ना करें। इसके अलावा इसमें टमाटर प्यूरी, सांभर और चटनी आदि बनाने से बचना चाहिए। जहां तक हो सके इन बर्तनों में Slow Cooking से बचें। खाना जितनी देर तक इनमें मौजूद रहेगा तब तक तत्व भोजन की गुणवत्ता को बिगाड़ेंगे।