India News (इंडिया न्यूज), Veg Foods Which Are Non Veg: आजकल के शाकाहारी आहार को लेकर भ्रमित करने वाली कई चीजें मार्केट में बिक रही हैं। लोग अक्सर शाकाहारी समझकर इन चीजों का सेवन कर लेते हैं, जबकि वे असल में मांसाहारी चीजें होती हैं। इस लेख में हम आपको उन 7 खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जिन्हें शाकाहारी समझ कर खाया जाता है, लेकिन वे नॉनवेज होते हैं।

शाकाहार के नाम पर 7 नॉनवेज फूड आइटम्स

  • नान को शाकाहारी समझा जाता है, लेकिन जान लें की नान को मुलायम बनाने के लिए अंडे का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसी तरह, कई पैकेज्ड ऑरेंज जूस में मछली के तेल से बने Omega-3 फैटी एसिड होते हैं। जिसको हर रोज न जाने कितने ही लोग शाकाहारी समझ कर पीते हैं।
  • रेस्टोरेंट्स में मिलने वाले चीज़ में भी रेनेट नामक पदार्थ होता है, जो जानवरों के पेट से निकले एंजाइम से बनता है। इसको खाने से आप शाकाहारी नहीं रह जाते हैं।
  • सफेद चीनी जिसका इस्तेमाल आप चाय, दूध, मिठाई और शिकंजी बनाने में करते हैं उसमें भी कभी-कभी बोन चार का इस्तेमाल होता है।
  • इसके साथ ही जेली में हड्डियों से निकला कोलेजन मिलाया जाता है। जिसको लोग शाहकारी समझ कर खूब मजे से खाते हैं।
  • स्वाद में मीठा लगने वाला डोनट भी शाहकारी नहीं होता है। यदि आप इसे वेज समझ कर खा रहे हैं तो बता दें कि इसमें बत्तख के पंखों से प्राप्त एल-सिस्टिन मिला होता है।
  • इसके अलावा कुछ बीयर या वाइन में मछली के ब्लैडर से निकला इसिंगलियास मिलाया जाता है।
    न खाएं ये चीजें

दुनिया भर में क्यों बढ़ रहा है ‘हिंदू फोबिया’, क्या इसका मतलब? जिसके खिलाफ इस देश में बन रहा है नया कानून

यदि आप वेज खाते हैं तो, इन चीजों के बारे में जानकर आप सतर्क रह सकते हैं और सही खाद्य विकल्प का चयन कर सकते हैं। शाकाहारी उत्पादों का चुनाव करते समय अब और अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।

बाबा बागेश्वर ने खोल दी मुर्शिदाबाद दंगो पर ममता सरकार की पर्ची, अब बुरी फंस गईं दीदी! हिन्दुओं को लेकर किया बड़ा खुलासा, देशभर में मचा हड़कंप

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।