India News (इंडिया न्यूज),Vomiting After Meal: भोजन हमारे शरीर के लिए वैसे ही है जैसे किसी वाहन के लिए ईंधन यानी पेट्रोल, डीजल। भोजन के बिना हम लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकते। भोजन से हमें ऊर्जा मिलती है। अगर हमें भोजन न मिले तो हम सभी निराश हो जाते हैं। भोजन के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव सा लगता है। जैसे हम ऑक्सीजन के बिना एक मिनट भी जीवित नहीं रह सकते, वैसे ही पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। उसी तरह भोजन के बिना लंबे समय तक जीवित रहना असंभव है।
हालांकि, कुछ लोग उपवास या भूख हड़ताल करते हुए कुछ महीनों तक जीवित रहते हैं, लेकिन इस दौरान वे पानी का सेवन करते रहते हैं। इसके बावजूद, किसी व्यक्ति का भोजन के बिना जीवित रहना महज एक कल्पना है। लेकिन कुछ लोगों को खाने के तुरंत बाद उल्टी होने लगती है। ऐसे में उन लोगों की खाने में रुचि कम होने लगती है। ऐसा किन बीमारियों के कारण होता है? और हम आपको यहां बचाव का तरीका बता रहे हैं।
क्या हैं इसके कारण
खाने के बाद उल्टी आना या उल्टी जैसा महसूस होना बिल्कुल भी सामान्य बात नहीं है। गर्भावस्था के दौरान इसे सामान्य माना जा सकता है, लेकिन ऐसी किसी अन्य स्थिति में यह सामान्य नहीं है। क्योंकि खाने के तुरंत बाद उल्टी आना या उल्टी जैसा महसूस होना बहुत घातक साबित हो सकता है। अगर आपके साथ ऐसा बार-बार होता है, तो यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है। सबसे पहले आइए जानते हैं कि किन बीमारियों या समस्याओं में खाने के तुरंत बाद उल्टी की समस्या होती है।
खाने के तुरंत बाद उल्टी क्यों होती है?
कमजोर पाचन शक्ति
अगर आपको खाने के तुरंत बाद उल्टी जैसा महसूस होता है, तो इसका मतलब है कि खाना उस गति से आगे नहीं बढ़ रहा है, जिस गति से उसे आगे बढ़ना चाहिए था। ऐसा होने पर एसिड रिफ्लक्स होता है और खाने के तुरंत बाद उल्टी होने लगती है। इसका मतलब है कि आपकी पाचन शक्ति ठीक नहीं है।
एसिडिटी हो सकती है वजह
अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो आपको खाने के तुरंत बाद उल्टी जैसा महसूस हो सकता है। कई बार आप अपने खाने में ऐसी चीजें शामिल कर लेते हैं, जिसकी वजह से आपके पेट में एसिड बनने लगता है। ऐसा होने पर खाने के तुरंत बाद उल्टी हो सकती है।
अब महीनों नहीं झेलना होगा दर्द, IIT रुड़की की बड़ी सफलता, चिकनगुनिया के इलाज की दवा तैयार!
पीलिया भी हो सकता है
खाने के तुरंत बाद उल्टी की समस्या पीलिया की वजह से भी हो सकती है। पीलिया में व्यक्ति की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और खाना ठीक से पचता नहीं है। जिसकी वजह से बार-बार उल्टी की समस्या हो सकती है।
पथरी की वजह से उल्टी
अगर आपके लीवर या किडनी में अल्सर, पथरी जैसी समस्या है, तो आपको उल्टी की समस्या हो सकती है। लीवर और किडनी में अल्सर या पथरी की वजह से खाने के तुरंत बाद उल्टी हो सकती है।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।