India News (इंडिया न्यूज), Pope Francis III Battling Double Pneumonia: पोप फ्रांसिस का वेटिकन सिटी में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। फ्रांसिस को हाल ही में निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पोप फ्रांसिस के निधन की खबर वेटिकन सिटी से दी गई है। फ्रांसिस 88 साल के थे। एक दिन पहले ही उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की थी। उनके निधन की खबर के बाद दुनिया भर के 1.4 अरब कैथोलिक शोक में हैं।
डबल निमोनिया: कारण, लक्षण और उपचार
डबल निमोनिया क्या है?
डबल निमोनिया, जिसे बायलेटरल निमोनिया भी कहा जाता है, एक गंभीर फेफड़े का संक्रमण है जो दोनों फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह स्थिति खासतौर पर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले व्यक्तियों के लिए खतरनाक हो सकती है।
88 वर्ष की आयु पोप फ्रांसिस का निधन, एक दिन पहले ही जेडी वेंस से की थी मुलाकात
कारण
- बैक्टीरिया: स्ट्रेप्टोकोकस निमोनिया जैसे बैक्टीरिया सबसे आम कारण हैं।
- वायरस: इन्फ्लुएंजा, RSV, और COVID-19 जैसे वायरस इसे जन्म दे सकते हैं।
- फंगस: कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में फंगस संक्रमण से यह बीमारी हो सकती है।
लक्षण
- खांसी
- बुखार और ठंड लगना
- पसीना आना
- सांस लेने में परेशानी
- छाती में दर्द
- थकान
रोकथाम
- वैक्सीनेशन: फ्लू और न्यूमोकोकल वैक्सीन लेना।
- स्वच्छता: हाथों को बार-बार धोना।
- स्वस्थ जीवनशैली: बैलेंस्ड डाइट और नियमित व्यायाम।
- संक्रमित लोगों से दूरी: बीमार लोगों के संपर्क में आने से बचना।
उपचार
- एंटीबायोटिक्स: बैक्टीरियल निमोनिया के लिए।
- एंटीवायरल दवाएं: वायरल निमोनिया के लिए।
- सपोर्टिव केयर: ऑक्सीजन थेरेपी और पेन रिलीफ।
- मेडिकल अटेंशन: हाई-रिस्क वाले लोगों को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल ने की मौत की घोषणा
एपी की रिपोर्ट के अनुसार, पोप फ्रांसिस की मौत की घोषणा वेटिकन के कैमरलेंगो कार्डिनल केविन फैरेल ने की। कैमरलेंगो कार्डिनल वेटिकन सिटी में एक प्रशासनिक पद है जिसका काम राजकोष की देखरेख करना और शहर में प्रशासनिक कार्यों को देखना है।