India News (इंडिया न्यूज),Healthy Bones: आधुनिक जीवनशैली और खान-पान ने इंसान की हड्डियों को कमजोर कर दिया है। आजकल हड्डियों से जुड़ी समस्याएं इसका सबूत हैं। जरा सी गिरने पर भी लोगों को हेयरलाइन फ्रैक्चर की शिकायत हो रही है। कई लोगों को रीढ़ की हड्डी से लेकर घुटनों तक में दर्द रहता है। अगर आप भी ऐसी समस्याओं से परेशान हैं तो बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इसका समाधान खोज लिया है।
एक ऐसा पौधा सामने आया है, जिसकी मदद से हड्डियों का दर्द चुटकियों में गायब हो जाएगा। झारखंड की राजधानी रांची के जंगलों में हड्डजोड़ का पौधा पाया जाता है। खास बात यह है कि इस पौधे का आकार और रूप भी बिल्कुल हड्डी जैसा ही दिखता है। इसकी लताएं इतनी बड़ी होती हैं कि बिल्कुल सांप जैसी दिखती हैं, इसलिए स्थानीय लोग इसे नागिन का पौधा भी कहते हैं। इसका इस्तेमाल खास तौर पर हड्डियों के लिए किया जाता है।
मिनटों में दर्द से छुटकारा पाएं
कृषि विशेषज्ञ नीलेश कहते हैं कि अगर किसी हड्डी या घुटने में दर्द है तो इस पौधे का लेप लगाएं और कपड़ा बांध लें। 1 घंटे में दर्द और तकलीफ गायब हो जाती है। इसे हर रोज लगाने से सालों पुराना दर्द खत्म हो जाता है। यह पौधा भी बिल्कुल हड्डी जैसा दिखता है, इसलिए इसका नाम हड़जोड़ है।
ऐसे बनाएं, फिर पेस्ट लगाएं
उन्होंने आगे बताया, दरअसल इस पौधे में विटामिन एबीसी पाया जाता है। इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम भी मौजूद होता है. यही वजह है कि इसमें पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। इस पौधे को पीसकर पेस्ट बनाना होता है। जहां भी दर्द हो, वहां इस पेस्ट को लगाएं और कपड़े से बांध दें। आपको सिर्फ 1 घंटे में जबरदस्त असर दिखेगा।
आप इसे घर पर भी उगा सकते हैं
कृषि विशेषज्ञ नीलेश कहते हैं, आप इसे घर पर भी उगा सकते हैं. यह बिल्कुल लता की तरह होता है। यह बिल्कुल सांप की तरह भी दिखता है। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। रांची की मिट्टी का पीएच लेवल भी इस पौधे के लिए एकदम सही है। आपको बस जड़ों की सुरक्षा करनी है। समय-समय पर खाद, कीटनाशक और पेस्टीसाइड डालते रहें।