India News (इंडिया न्यूज), Womens Pregnancy: समय के साथ मॉर्डन लाइफस्टाइल और एक बेहतर जिवन जिने की होड़ के बीच लोगों में एक अलग तरह की जल्दबाजी मची हुई है। इसी के चलते लड़का हो या लड़की, पुरुष और महिलाएं तरक्की और पैसे के पीछे भाग रहे हैं। करियर बनाने और पैसे कमाने की होड़ में परिवार और बच्चे की अवधारणा गौण हो गई है। ऐसे में सवाल यह है कि माता-पिता बनने की सही उम्र क्या है? क्या आपने इसमें देरी कर दी है?
महिला के लिए बच्चे को जन्म देने की सही उम्र
इस बात का एहसास तब होता है जब डॉक्टर आपको बताता है या कहता है कि आप मां नहीं बन सकती हैं या आप पिता नहीं बन सकती हैं। आजकल ज्यादातर महिलाएं 30 की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म देती हैं। लेकिन अब कई लोग 30 की उम्र में शादी कर लेते हैं। इसके बाद ही लोग बच्चे पैदा करने की योजना बनाते हैं। हालांकि, बच्चे होंगे या नहीं, यह कई चीजें शारीरिक स्थितियों और जीवनशैली पर निर्भर करती हैं। कुछ लोगों को देर से बच्चा होने पर भी कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन कुछ लोगों को काफी परेशानी होती है। तकनीकी रूप से एक लड़की या महिला 12 से 51 साल की उम्र के बीच माँ बन सकती है।
इसका मतलब है कि एक लड़की पीरियड्स शुरू होते ही बच्चे पैदा करने में सक्षम होती है और जब वह 51 से 55 साल की होती है, तो वह रजोनिवृत्ति यानी पीरियड्स बंद होने के कारण गर्भवती नहीं हो सकती। विभिन्न रिपोर्ट कहती हैं कि एक महिला के लिए बच्चे पैदा करने की सही उम्र 20 से 30.5 साल है। जैसे-जैसे लड़की बड़ी होती जाती है, उसकी बच्चा पैदा करने की शक्ति कम होने लगती है।
यह बच्चा पैदा करने का सबसे सही समय है
अगर आप सही समय पर गर्भवती नहीं होती हैं, तो बच्चे को जन्म देने में कई तरह की मुश्किलें आती हैं। इसलिए अक्सर कहा जाता है कि बच्चे सही उम्र में ही पैदा होने चाहिए। नहीं तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भवती होने का सबसे अच्छा समय 20 से 30 की उम्र के बीच है। यह एक ऐसी उम्र है जिसमें मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
एक शोध में भी यह बात सामने आई है कि एक महिला के लिए बच्चा पैदा करने की सही उम्र 30.5 साल है। वहीं, कई डॉक्टर मानते हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। आप गर्भवती होना चाहती हैं या नहीं, यह आपका फैसला होना चाहिए। क्योंकि जब भी आप परिवार शुरू करने के बारे में सोच रही हों, तो सबसे जरूरी यह है कि आप भावनात्मक और आर्थिक रूप से मजबूत हों।
उम्र बच्चे पैदा करने की क्षमता को कैसे प्रभावित करती है?
महिलाएं लगभग 20 लाख अंडों के साथ पैदा होती हैं। 37 साल की उम्र तक एक महिला के पास सिर्फ 25,000 अंडे बचते हैं। और 51 की उम्र तक सिर्फ़ 1,000 अंडे ही बचते हैं. डॉक्टरों के अनुसार, जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती है, उसके अंडों की गुणवत्ता भी घटती जाती है। जैसे-जैसे लड़की बड़ी होती जाती है, उसकी बच्चा पैदा करने की क्षमता कम होने लगती है। जैसे-जैसे एंडोमेट्रियोसिस और ट्यूबल डिजीज भी बढ़ने लगती हैं। 32 की उम्र में आपकी प्रजनन क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। किसी भी महिला की प्रजनन क्षमता 35 से 37 साल के बीच तेज़ी से कम होने लगती है।
बढ़ती उम्र के साथ गर्भधारण करने में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 30 के बाद कई महिलाओं को बांझपन का भी सामना करना पड़ता है। जो महिलाएं 30 या 32 साल की हैं और गर्भधारण के बारे में सोच रही हैं और 6 महीने की कोशिश के बाद भी आप गर्भवती नहीं होती हैं, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 35 साल या उससे ज़्यादा उम्र में गर्भवती होने के क्या जोखिम हैं?
गर्भावस्था के दौरान शुगर
- रक्तचाप
- समय से पहले जन्म
- प्रसव के बाद बहुत ज़्यादा खून की कमी
- बच्चे का कम वज़न
- सीज़ेरियन डिलीवरी की संभावना
- गर्भपात
- प्लेसेंटा प्रिविया
- डाउन सिंड्रोम
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।