India News (इंडिया न्यूज), Unhealthy Gut: हम जो भी खाते-पीते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। पाचन तंत्र भोजन को सही तरीके से पचाकर शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों में तोड़ता है और इससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। पाचन तंत्र में एक महत्वपूर्ण अंग कोलन होता है, जिसे बड़ी आंत भी कहा जाता है। किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि उसकी बड़ी आंत भी स्वस्थ रहे। हालांकि, आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान की वजह से आंतों में गंदगी जमा होने लगती है, जो कई बीमारियों को न्योता दे सकती है।
वहीं चिंताजनक बात यह है कि समय के साथ ये बीमारियां और घातक होती जाती हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आंत से जुड़ी समस्याओं की समय रहते पहचान कर ली जाए। इसी कड़ी में इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आंतों में समस्या या कीड़े होने का संकेत देते हैं।
इन लक्षणों को बिल्कुल भी न करें नज़रअंदाज़
अगर आप पिछले कुछ समय से इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, तो बिना ज़्यादा देर किए डॉक्टर से सलाह लें। गैस पास करते समय दर्द महसूस होना आंतों में कीड़े होने का संकेत है, जो समय के साथ आपको और बीमार कर सकता है।
भूख न लगना
अगर आपको खाना खाने के बाद भी कमज़ोरी महसूस होती है या आपके शरीर को खाया-पिया कुछ भी महसूस नहीं होता है, तो यह भी आंतों में कीड़े पनपने का संकेत है।
भूख न लगना
अगर आपको लंबे समय तक बिना खाए रहने के बाद भी भूख नहीं लग रही है या फिर आपकी पसंदीदा चीज़ें सामने होने पर भी आपको खाने का मन नहीं कर रहा है, तो समझ लें कि शरीर में कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है। कई बार खाना खाने के बाद व्यक्ति को उल्टी जैसा महसूस होने लगता है, यह भी आंतों में कीड़े होने का लक्षण है।
अचानक उल्टी और दस्त होना
अगर आपको अचानक उल्टी, दस्त, सीने में भारीपन और कुछ भी खाने के बाद अजीब सा महसूस हो रहा है, तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। यह खराब आंतों की ओर इशारा करता है।
पेट फूलना या पेट में सूजन
कई बार जब आंतों में कीड़े होते हैं, तो प्रभावित व्यक्ति का पेट अचानक फूलने लगता है या व्यक्ति को पेट के आसपास सूजन महसूस होती है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लें।
कब्ज
इन सबके अलावा, अगर आप लंबे समय से कब्ज से परेशान हैं और दवा लेने के एक हफ़्ते बाद भी यह समस्या बनी रहती है, तो यह भी आंतों के कीड़ों के कारण हो सकता है।
आंतों के कीड़े कितने ख़तरनाक होते हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, आंत के जिस हिस्से में आंतों के कीड़े पनपते हैं, वहाँ से लगातार खून बहता रहता है। इससे शरीर में खून की कमी हो जाती है और प्रभावित व्यक्ति की त्वचा पीली पड़ जाती है। इतना ही नहीं, अगर समस्या बढ़ जाए, तो ये छोटे-छोटे कीड़े शरीर का सारा खून चूस सकते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण नज़र आए, तो आप समय रहते उसका सही इलाज करवा लें।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।