India News (इंडिया न्यूज), Symptoms of intestinal worms: गलत खान-पान की आदतें हमारी आंतों में मौजूद लाखों अच्छे बैक्टीरिया को मार देती हैं। अच्छी सेहत के लिए आंतों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। हमारी गलत खान-पान की आदतें हमारी आंतों की सेहत को खराब कर देती हैं। आप जानते हैं कि हमारे दिमाग, दिल और फेफड़ों समेत हमारे ज्यादातर अंगों की सेहत आंतों की सेहत से जुड़ी होती है। आंतों में कोई दिक्कत होने पर खाना ठीक से पचता नहीं है, मल ढीला या सख्त हो जाता है, पेट में गैस का उत्पादन बढ़ जाता है और भूख-प्यास पर असर पड़ता है। आंतों की सेहत पर असर पड़ने की वजह से आपको कमजोरी, थकान महसूस होती है और बुखार रहता है। आप जानते हैं कि गलत खान-पान की आदतें आपकी आंतों में मौजूद लाखों अच्छे बैक्टीरिया को मार देती हैं और आंतों में कीड़े पैदा करती हैं।
आंतों में कीड़े होने पर आपकी आंतों का स्वास्थ्य पूरी तरह से प्रभावित होता है, इसके लक्षण सबसे पहले मल में दिखते हैं। बुलंदशहर के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आंतों में कीड़े होने पर सबसे पहली समस्या कब्ज या दस्त की होती है। विशेषज्ञ के अनुसार, अगर लक्षणों की समय पर पहचान कर ली जाए तो समस्या का इलाज किया जा सकता है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि आंतों में कीड़े होने पर शरीर में क्या लक्षण दिखाई देते हैं और उनका इलाज कैसे किया जा सकता है।
आंतों में कीड़े पड़ने के संकेत
लूज मोशन या कब्ज। प्रोसेस्ड फूड के अधिक सेवन से यह समस्या बढ़ जाती है।
पेट फूलना भी आंतों में कीड़े होने का संकेत देता है। अगर कुछ भी खाने के बाद आपका पेट फूल जाता है तो समझ लें कि आपकी आंतों में कीड़े हैं।
गैस पास करते समय दर्द होना भी आंतों में कीड़े होने का लक्षण है।
एसिडिटी की समस्या भी आंतों में कीड़े होने का संकेत देती है।
अजवाइन का सेवन करें
औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन का सेवन करने से आंतों में मौजूद कीड़ों का इलाज होता है। अजवाइन का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या से राहत मिलती है। इसका सेवन करने से आंतों में मौजूद कीड़े खत्म हो जाते हैं। आप खाने के साथ अजवाइन को भूनकर भी खा सकते हैं। आप अजवाइन का पानी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
जीरे को भूनकर करें सेवन
रसोई में मौजूद जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि पाचन भी दुरुस्त रहता है। अगर जीरे को भूनकर रोजाना सेवन किया जाए तो पाचन क्रिया को दुरुस्त किया जा सकता है। इसका सेवन करने से पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। यह आंतों में मौजूद कीड़ों को मारता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता हैन अगर आप रोजाना भुने हुए जीरे का सेवन करते हैं तो आपकी आंतों की सेहत अच्छी रहेगी।
Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।