India News (इंडिया न्यूज), Unhealthy Gut: पेट में कीड़े होना लोग एक आम समस्या मानते हैं। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि ये कीड़े पेट में नहीं बल्कि आंतों में होते हैं, तो शायद आप उलझन में पड़ जाएं। लेकिन ये तो बस शुरुआत है, क्योंकि एम्स के एक डॉक्टर के मुताबिक ये छोटे-छोटे कीड़े शरीर से सारा खून चूस सकते हैं।

कीड़े खून की एक-एक बूँद चूस लेंगे

सी.डी.सी. के अनुसार, आंत के जिस हिस्से में कीड़े फंसे होते हैं, वहाँ से लगातार खून बहता रहता है। इससे शरीर में खून की कमी हो जाती है और त्वचा पीली पड़ने लगती है।

प्रोटीन की कमी से होगा बुरा हाल

हुकवर्म भी एक तरह का आंत का कीड़ा है। सीडीसी का कहना है कि हुकवर्म संक्रमण के कारण प्रोटीन की कमी (प्रोटीन की कमी के कारण) एक गंभीर लक्षण है। जिसके कारण व्यक्ति का वजन अचानक कम होने लगता है।

खाने-पीने से खराब हो रही किडनी? जाने कैसे खतरा पैदा कर सकता है शरीर का ये सबसे ज्यादा नाजुक अंग!

खाना न खा पाना एक खास लक्षण है

खाना न खा पाने के कई कारण हैं, जिसमें पेट (आंत) में कीड़े होना भी शामिल है। इनके कारण खाने की चीजों से मिलने वाला पोषण आंत के अंदर अवशोषित नहीं हो पाता।

पेट में कीड़े क्यों होते हैं?

पेट में कीड़े साफ-सफाई न रखने, खाना बनाते या खाते समय साफ-सफाई का ध्यान न रखने और हाथों को ठीक से साफ न करने के कारण होते हैं।

प्रोटीन और Omega-3 में अंडों को भी पछाड़ देता हैं ये 1 पहाड़ी बीज, शरीर से तो कमजोरी को खुरच इफेंकता है इस प्रकार

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।