India News (इंडिया न्यूज), Dental Hygiene Tips: दांतों का पीला पड़ना न केवल आपके चेहरे की खूबसूरती पर असर डालता है, बल्कि यह खराब ओरल हाइजीन का सबसे सामान्य संकेत भी है। शुरुआती चरण में, ब्रशिंग और फ्लासिंग जैसे नियमित उपायों से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन अगर इसे लंबे समय तक नजरअंदाज किया जाए, तो यह प्लाक के रूप में जमने लगता है, जो आगे चलकर कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का कारण बन सकता है।

प्लाक दांतों के किनारों पर जमी हुई पीली मोटी परत होती है। इसे समय रहते हटाना बेहद जरूरी है। डेंटिस्ट की मदद से दांतों की गहरी सफाई संभव है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो आसान, सस्ते और असरदार हैं। यहां हम आपको दांतों के पीलेपन को दूर करने के तीन प्रभावी घरेलू नुस्खों के बारे में बता रहे हैं।

न सिर्फ भिंडी का सेवन बल्कि उसका पानी तो देता हैं दोगुना फायदा, जानें इसे रोजाना पीने से मिलते हैं कितने लाभ?

1. बेकिंग सोडा से ब्रश करना

बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक क्लींजर है जो दांतों के पीलेपन को धीरे-धीरे हटाने में मदद करता है। यह दांतों की ऊपरी सतह से दाग और प्लाक को साफ करता है।

कैसे करें इस्तेमाल:

  • एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा लें।
  • उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट से हफ्ते में 2-3 बार धीरे-धीरे दांतों पर ब्रश करें।

सावधानी: रोजाना इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह दांतों की इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।

सावधान! अभी छोड़ दें ये 3 लत, वरना धीमे-धीमे छिन जाएगा मां-बाप बनने का सुख, मह‍िलाओं को बांझ और मर्दों को नपुंसक बना रहीं ये आदतें

2. नारियल तेल से ऑयल पुलिंग

ऑयल पुलिंग एक पुरानी आयुर्वेदिक तकनीक है, जो मुंह के बैक्टीरिया को कम करती है और दांतों की सफेदी लौटाती है। नारियल तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

कैसे करें:

  • 1 बड़ा चम्मच वर्जिन नारियल तेल लें।
  • इसे मुंह में लेकर 10-15 मिनट तक घुमाएं।
  • तेल को निगलें नहीं, बल्कि थूक दें।
  • इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें और सामान्य रूप से ब्रश करें।

रोज सुबह खाली पेट इस तकनीक का इस्तेमाल करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

अगर आप भी है Fatty Liver की समस्या से परेशान…तो आज और अभी से शुरू कर दीजिये ये ड्रिंक, जान लें बनाने कि रेसिपी

3. वॉटर फ्लॉसर का इस्तेमाल

अगर ब्रश और मंजन के बाद भी दांतों के बीच की सफाई नहीं हो पाती, तो वॉटर फ्लॉसर एक प्रभावी विकल्प है। यह एक छोटा टूल है, जो पानी की तेज धार से दांतों के बीच जमा प्लाक को साफ करता है।

कैसे करें इस्तेमाल:

  • वॉटर फ्लॉसर में पानी भरें।
  • फ्लॉसर का नोजल दांतों की जड़ों की ओर करके चलाएं।
  • इसे रोजाना रात को खाने के बाद इस्तेमाल करें।

कीमत: बाजार में यह उपकरण 500 से 600 रुपये के बीच उपलब्ध है।


दांतों की सफाई और सफेदी बनाए रखना न केवल आपकी मुस्कान को खूबसूरत बनाता है, बल्कि आपके समग्र स्वास्थ्य को भी बेहतर करता है। ऊपर बताए गए घरेलू नुस्खे न केवल किफायती हैं, बल्कि दांतों की समस्याओं को रोकने और उनकी सफेदी बनाए रखने में भी मदद करते हैं। अगर समस्या अधिक गंभीर हो, तो तुरंत डेंटिस्ट से सलाह लें।