India News (इंडिया न्यूज़), How to Cure Dry Kidneys:किडनी हमारे शरीर का मुख्य अंग हैं। इसके कारण खून फिल्टर होता है। यह शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का भी काम करती है। अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो किडनी को भी स्वस्थ रखें। कई कारणों से किडनी में कई तरह की समस्याएं होने की संभावना रहती है, जिसमें किडनी का सूखना भी शामिल है। जी हां, किडनी सूखने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें कुछ विटामिन्स की कमी भी शामिल है। शरीर में विटामिन्स की अहम भूमिका होती है। अगर इन विटामिन्स की कमी हो जाए तो शरीर कई तरह की समस्याओं का शिकार हो सकता है। अगर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन जरूरी विटामिन्स की जरूरत को जरूर पूरा करें। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से किडनी सिकुड़ती है?

विटामिन ए की कमी

शरीर में विटामिन ए की कमी से किडनी पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। दरअसल, जब शरीर में विटामिन ए की कमी होती है, तो विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जो किडनी को प्रभावित करने लगते हैं। इस स्थिति में हड्डियों में दर्द और त्वचा का रंग बदलने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

इन चीजों का करें सेवन

अंडे खाएं।

पीली और नारंगी सब्जियाँ और फल खाएं।

मछली आदि।

विटामिन ई की कमी

विटामिन ई भी शरीर में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं। इससे ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है। साथ ही विटामिन ई की कमी से शारीरिक कमजोरी, थायरॉयड, भावनात्मक विकार, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसलिए इसकी पूर्ति करना बहुत जरूरी है।

इन चीजों का करें सेवन

बादाम

अखरोट

एवोकैडो

Air Pollution: प्रदूषण में मौजूद पीएम 2.5 क्या होता है, जानें ये सेहत के लिए कैसे है जानलेवा

विटामिन K की कमी

अगर शरीर में विटामिन K की कमी है तो किडनी से जुड़ी समस्या होने का खतरा रहता है। खासकर अगर आप पहले से ही किडनी से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित हैं तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसकी कमी से विषाक्तता का खतरा रहता है।

इन चीजों का करें सेवन

पालक

केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों खाएं

पुरुषों को अपना स्टेमिना बढ़ाने के लिए करना चाहिए इस सफेद चीज का सेवन, 2 सबसे बड़ी कमजोरियां होंगी छूमंतर

Disclaimer: इंडिया न्यूज़ इस लेख में सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए बता रहा हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।