India News (इंडिया न्यूज) Himachal News: हिमाचल प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कांगड़ा जिले में राजा का तालाब के पास बनोली में शिव नुआला में उसके पड़ोसी ने सोमवार सुबह  भजन गा रहे व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। नुआला में व्यक्ति की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसी ने डेढ़ किलोमीटर दूर पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान रछपाल काका (44) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रछपाल काका नुआला में भजन गा रहे थे, इसी दौरान आरोपी छोंका मौके पर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। इससे रछपाल गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं,

घटना के बाद आरोपी छोंका ने जवाली थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों ने हमला क्यों किया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक ट्रैक्टर चालक था, जबकि आरोपी गन्ने का जूस बेचने के अलावा अन्य काम भी करता था। एसपी अशोक रत्न ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने उठाया छात्रवृति का मामला, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दिए 3 अहम सवालों के जवाब

हिमाचल में 7 सालों का सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान..ठंड का करना होगा इतंजार, जानें मौसम का हाल