India News (इंडिया न्यूज),Himachal News: पंजाब के खरड़ से चिट्टा तस्करी के मामले में गिरफ्तार सरगना को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। आपको बता दें कि  पुलिस जांच में  बड़ा खुलासा हुआ है कि हिमाचल, हरियाणा और पंजाब राज्य में चिट्टे का नेटवर्क फैला है। सरगना अपने सप्लायरों से जगह बदल-बदल कर सिर्फ व्हाट्सएप कॉल स्थानीय वाईफाई के जरिये ही करता था। जिस कारण पुलिस को आरोपी तक पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया था। 3 राज्यों की पुलिस इसकी खोज कर रही थी। जिसमें सोलन को बड़ी सफलता मिली है। शातिर ने नशे के कारोबार की कमाई से अपने नाम काफी संपत्ति अर्जित की है, जिनकी अब जांच पड़ताल की जा रही है। जिसको कब्जे में लिया जाएगा।

नशे के खेप की सप्लाई पंजाब से हो रही है

आपको बता दें कि एसएपी सोलन गौरव सिंह ने  कहा कि गिरफ्तार मुख्य सरगना विजय सोनी पुत्र कश्मीरी लाल निवासी शांति नगर सिरसा जिला सिरसा हरियाणा शातिर प्रवृति का अपराधी है। शातिर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने मोबाइल फोन, सिम और अपनी लोकेशन को नवंबर से लगातार बदल रहा था। पुलिस से बचने के लिए यह शातिर अपने नेटवर्क और परिचितों से केवल व्हाट्सएप काल करता था। 7 फरवरी को साइबर सेल की टीम ने तकनीकी विश्लेषण से इस शातिर को सेक्टर-9 खरड़ पंजाब में ट्रेस किया। 8 फरवरी को इसे गिरफ्तार किया। आरोपी हिमाचल के कई युवाओं के संपर्क 2021 से है।  बता दें कि इन सभी को नशा सप्लाई करता था। आरोपी नशा तस्करी का बड़ा सरगना है जो काफी समय से पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में नशे का नेटवर्क चला रहा था। हिमाचल  के युवाओं को भी नशे का सामान सप्लाई कर रहा था। हिमाचल के अधिकतर जिलों में युवाओं को नशे के खेप की सप्लाई पंजाब से हो रही है।