India News HP( इंडिया न्यूज),Himachal News: दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। 1 सितंबर से देशभर में भाजपा का सदस्यता अभियान जोर पकड़ेगा।

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी में नए अध्यक्ष की नियुक्ति से पहले देशभर में इसी तरह का सदस्यता अभियान चलाया जाता है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हैं। लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर नड्डा को अध्यक्ष के तौर पर विस्तार दिया गया था।

Jagdalpur: नाले में मिला एक युवक का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी

नड्डा की जगह नए चेहरे की तलाश

ऐसे में भाजपा अब नड्डा की जगह अध्यक्ष के तौर पर नए चेहरे की तलाश कर रही है। भाजपा ऐसा अध्यक्ष बनाएगी जो न सिर्फ पार्टी बल्कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को भी स्वीकार्य हो। भारतीय जनता पार्टी अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से तालमेल न होने के कारण भविष्य में कोई नुकसान नहीं उठाना चाहेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उम्मीदों के मुताबिक सुखद नतीजे नहीं मिले। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आगामी चुनाव में नुकसान नहीं उठाना चाहता।

हर पोलिंग बूथ पर 200 सदस्य

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर पोलिंग बूथ पर 200 सदस्य बनाएगी। हिमाचल प्रदेश में करीब आठ हजार पोलिंग बूथ हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर पोलिंग बूथ पर सदस्यता अभियान चलाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। रविवार को जिला शिमला भाजपा मंडल के मुख्य पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता कार्यशाला में पहुंचे और सदस्यता अभियान का प्रशिक्षण लिया। गौरतलब है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में 10 करोड़ सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

Pakistan जाएंगे पीएम मोदी? जानें शहबाज ने भारतीय प्रधानमंत्री को क्यों भेजा न्योता