India News HP (इंडिया न्यूज),Cm sukhvinder sukhu: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। सुक्खू ने बुधवार को शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रवनीत बिट्टू अपनी कुर्सी बचाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा छोटे नेताओं से ऐसी भाषा का इस्तेमाल करवा रही है।

Delhi University News: डीयू गेट से हटाई अंबेडकर प्रतिमा, ABVP ने की पुनः स्थापना और संविधान पार्क की मांग

रवनीत बिट्टू पर सीएम सुक्खू ने बोला हमला

सीएम सुक्खू ने यह भी कहा कि बिट्टू जब कांग्रेस पार्टी में थे, तब राहुल गांधी की तारीफ करते थे। सुक्खू ने कहा कि भाजपा अपने छोटे नेताओं से उनके (राहुल गांधी) खिलाफ टिप्पणी करवा रही है। जब रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब में कांग्रेस के सांसद थे, तब राहुल गांधी की तारीफ करते थे।

अब सांसद न होते हुए भी भाजपा सरकार में मंत्री बन गए हैं। वह राज्यसभा के सदस्य बनना चाहते हैं, इसलिए ध्यान खींचने के लिए राष्ट्रीय नेता के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। हिमाचल कांग्रेस इसका विरोध करती है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ऐसे नेताओं पर लगाम लगानी चाहिए।

सीएम सुक्खू ने और क्या कहा?

सीएम सुक्खू ने आगे कहा कि उत्तर भारत में चुनाव का समय है और इस तरह की टिप्पणियों के माध्यम से ध्यान आकर्षित करना सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाने की राजनीति का हिस्सा है। शिवसेना ने भी इसी तरह की टिप्पणी की है। उसने कहा कि कांग्रेस ऐसी टिप्पणियों का विरोध करती है। राहुल गांधी देश के सम्मानित नेता हैं। राहुल गांधी की नीतियों और कार्यक्रमों से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा मजबूत हुई है।

Greater Noida Crime: मकान कब्जे पर बढ़ा विवाद, प्रॉपर्टी डीलर की हत्या पर 2 गिरफ्तार