India News (इंडिया न्यूज),Himachal News: हिमाचल प्रदेश में कल हुई बारिश और बर्फबारी के कारण कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आसमान से बरस रही बारिश से राहत जरूर मिली है, लेकिन कुछ स्थान पर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
प्रदेश में दो दिन से मौसम..
जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर तक प्रदेश में 3 एनएच और 256 छोटी-बड़ी सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं। कई जगहों पर लाइट नहीं है। प्रदेश भर में बिजली आपूर्ति के 60 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। सरकारी मशीनरी सड़क, बिजली, पानी की आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई है। सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों को जल्द जरूरी सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए हैं।प्रदेश में दो दिन से मौसम साफ है, जिसके चलते सड़क बहाली का काम जोरों पर चल रहा है। उधर, प्रदेश के लाहौल स्पीति में बर्फबारी के बाद पारा लुढ़क गया है और तांदी में बर्फबारी के बाद जहां खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे हैं, वहीं तापमान में गिरावट के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बर्फबारी के बीच नए साल का जश्न..
वहीं, प्रदेश के कई शहरों में तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। समदो में न्यूनतम तापमान -12.6 डिग्री, कुकुमसेरी में -12.8 डिग्री, केलांग में -8.3 डिग्री, कल्पा में -3.6 डिग्री, रिकांगपिओ में -0.9 डिग्री, मनाली में 2.2 डिग्री और शिमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।नए साल का जश्न मनाने हिमाचल आए पर्यटकों का मौसम ने खिली धूप के साथ स्वागत किया। मंगलवार दोपहर को बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे ठंड बरकरार रही। बर्फबारी के बीच नए साल का जश्न मनाने की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।