India News (इंडिया न्यूज), Delhi Election Result: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों को निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे, जिससे उन्हें दुख है। जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर लोगों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। पार्टी चुनाव में हुई कमियों का आकलन करेगी और सुधार की दिशा में कदम उठाएगी।

BJP की प्रचंड़ जीत पर ये क्या बोल गईं बसपा सुप्रीमो, दिल्ली नेताओं को लेकर भी दिया चौंकाने वाला बयान

कांग्रेस नेताओं ने पूरी मेहनत से चुनाव लड़ा- प्रतिभा सिंह

बता दें, दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पूरी मेहनत से चुनाव लड़ा। आगे कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, दिल्ली की जनता को कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और पार्टी की भविष्य की योजनाओं को भी जनता के सामने रखा। इसके अलावा, जनता का मत कांग्रेस के पक्ष में नहीं गया, जिससे पार्टी को निराशा हुई है। ऐसे में, प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनमत का सम्मान करती है और लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है।

भाजपा के लिए कही ये बात

बता दें, उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार अपने किए गए वादों को निभाएगी और दिल्ली के विकास को प्राथमिकता देगी। दूसरी तरफ, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी हार के कारणों का विश्लेषण करेगी और जहां भी कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों पर हमेशा मुखर रही है और आगे भी अपने सिद्धांतों और मूल्यों के साथ जनता के हितों की रक्षा के लिए काम करती रहेगी।

दिल्ली चुनाव पर संजय झा ने दिया बयान! बिहार में NDA की बड़ी जीत का किया दावा