India News HP(इंडिया न्यूज) Crypto Currency Scam: हिमाचल प्रदेश में 2000 करोड़ या 20 अरब रुपये का क्रिप्टो करेंसी घोटाला हुआ है। इसमें अब तक 20 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और पुलिस ने इस मामले में 89 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में यह जानकारी सामने आई है। इस मामले में अब तक कुल छह लोगों के पैसे वापस किए जा चुके हैं।

Chhattisgarh suicide: छत्तीसगढ़ में हेडमास्टर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में बड़ा खुलासा

क्रिप्टो करेंसी घोटाला करीब 20 अरब रुपये का

गुरुवार को मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस बारे में सवाल पूछा था। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से सदन में लिखित जवाब में बताया गया कि यह क्रिप्टो करेंसी घोटाला करीब 20 अरब रुपये का है। केवल सिंह पठानिया ने पूछा कि 31 जुलाई 2024 तक पिछले 3 सालों के दौरान प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी घोटाले के कितने मामले दर्ज हुए और कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही उन्होंने क्रिप्टो करेंसी घोटाले में वापस की गई रकम की भी जानकारी मांगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लिखित जवाब में बताया कि हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी घोटाला करीब 20 अरब रुपये का है। इससे पहले भी यह मामला प्रदेश विधानसभा में उठ चुका है। सबसे पहले यह मामला हिमाचल प्रदेश विधानसभा में निर्दलीय विधायक रहे होशियार सिंह ने उठाया था। बाद में प्रदेश सरकार ने इस मामले में एक कमेटी गठित की थी।

6 लोगों को 11 लाख 36 हजार रुपए की राशि वापस की गई

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से लिखित जवाब में बताया गया कि जिन लोगों को पैसे वापस किए गए हैं, उनमें देहरा के रविंद्र शर्मा को 38 हजार रुपए, देहरा के राज कुमार को 1 लाख 96 हजार रुपए, देहरा के सतपाल राणा को 38 हजार रुपए, हरिपुर के सुरेंद्र सिंह को एक लाख रुपए, बैजनाथ के यशवीर सिंह को 5 लाख 40 हजार रुपए और मंडी सदर के मनोज कुमार को 2 हजार 24 हजार रुपए वापस किए गए। इस तरह अब तक कुल 11 लाख 36 हजार रुपए की राशि वापस की जा चुकी है।

National Law University: दलित छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ‘माफ करना’