India News (इंडिया न्यूज),HRTC News: हिमाचल वासियों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार (22 फरवरी) को शिमला के होटल हॉलिडे होम में हिमाचल पथ परिवहन निगम कि निदेशक मंडल की बैठक में नई बसों को हरी झंडी मिल गई है। इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश सरकार में परिवहन विभाग का ज़िम्मा संभाल रहे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। वहीं इस बैठक में कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।
परिवहन निगम तेज़ी से काम कर रहा है
आपको बता दें कि BOD की 159वीं बैठक में 700 नए वाहनों की खरीद को मंज़ूरी दी गई है। इससे राज्य में सरकारी बस में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर 15 साल पुरानी डीज़ल बसों को हटाकर नई बसें लाने के लिए कहा गया है। इस दिशा में हिमाचल पथ परिवहन निगम तेज़ी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि निगम फ़ायदे के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सेवा के लिए काम कर करता है।
चर्चा नहीं हुई
आपको बता दें कि बैठक के बाद शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। जब मुकेश अग्निहोत्री से किराया बढ़ोतरी पर भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बैठक में किराया बढ़ोतरी पर कोई चर्चा नहीं हुई है। यह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। बस यात्रा के दौरान महिलाओं को मिलने वाली सब्सिडी को खत्म करने के सवाल पर भी मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि निगम लोगों की सेवा के लिए कार्य कर रहा है और महिलाओं को 50 फ़ीसदी मिलने वाली सब्सिडी भी इसी का हिस्सा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम लाभ के लिए काम नहीं करता।