इस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस समारोह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शनिवार को शाम 5:20 बजे यहां मुख्यमंत्री पहुंचेंगे और 5:50 पर रावण दहन करेंगे। जाखू मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी पुतला बनाने के लिए उत्तर प्रदेश से मुस्लिम कारीगर आए हैं। करीब 20 साल से ये कारीगर यहां रावण का पुतला बनाने के लिए आ रहे हैं। पुतला बनाने वाले यह कारीगर यहां हिंदू-मुस्लिम एकता का भी संदेश दे रहे हैं।
कारीगर शाहनवाज ने कहा
कारीगर शाहनवाज ने कहा कि, रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला बनाने का काम जोरो से चल रहा है। यह काम शनिवार सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। यहां रावण का 45 फीट, मेघनाथ का 40 फीट और कुंभकरण का 35 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया है। ये जानकारी कारीगर शाहनवाज ने दी है।
UP Weather: सावधान! बारिश बिगाड़ सकती है नवरात्रि का माहौल, जानें मौसम विभाग का अपडेट
सुबह चार बजे खुलेगा मंदिर का पट
जाखू मंदिर को नवरात्रि से पहले ही बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया था। मंदिर के कपाट शनिवार को दशहरे के मौके पर सुबह चार बजे खुल जाएंगे। यहां दिन भर पूजा अर्चना होगी। साथ ही सभी भक्तों के लिए यहां भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
दशहरा पर भक्तों के लिए खास इंतजाम
12 अक्टूबर को दशहरे के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है, ये जानकारी शिमला के जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दी है। बड़ी संख्या में यहां भक्त सुबह से ही दर्शन के लिए आते हैं। शाम के वक्त इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने के लिए भी पहुंचते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
Akhilesh Yadav: यूपी सियासत फिर गर्माई! JPNIC जाने की रोक पर भड़के अखिलेश यादव, जानें क्या कुछ कहा