India News (इंडिया न्यूज), Himachal Hospital: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC शिमला में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। 132 आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं 1 जनवरी 2025 से समाप्त करने के फैसले के विरोध में 500 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।
OTT स्टाफ समेत कई कर्मचारी है हड़ताल पर
अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट, सुरक्षा कर्मी, OTT स्टाफ समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत कर्मचारी आज काम छोड़कर हड़ताल पर हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठप है और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल को मजदूर संगठन सीटू का समर्थन प्राप्त है। वहीं, अस्पताल प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच किसी समाधान की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है।
Bihar Government: बिहार में बेघरों को घर देने के लिए नीतीश सरकार का बड़ा कदम, 10 जनवरी से शुरू है सर्वेक्षण का कार्य
क्या बोले IGMC प्रशासन
लगभग 3200 से 3500 मरीज उपचार के लिए IGMC शिमला में रोजाना पहुंचते हैं। इसके अलावा, राज्यभर से गंभीर मरीज यहां रेफर किए जाते हैं। ऐसे में यह हड़ताल मरीजों के लिए परेशानी बन गई है। डॉ. अनुराग शर्मा, IGMC प्रशासन: “हम स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल से सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।”