India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal News: हिमाचल प्रदेश में किसानों की बल्ले- बल्ले होने वाली है। क्योकि कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने मंगलवार को किसानों की हित के लिए एक घोषणा की कि राज्य सरकार जैविक गाय गोबर को तीन रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती को बढ़ावा देना और किसानों की आय में सुधार करना है। हिमाचल प्रदेश सरकार के इस कदम से जैविक खेती में गाय के गोबर का उपयोग अधिक होगा, जो प्राकृतिक उर्वरक के रूप में कार्य करता है। इससे किसानों को एक स्थिर आय का स्रोत मिलेगा, और उन्हें जैविक खेती में सहूलियत मिलेगी।
योजना के अन्य उद्देश्य
जैविक गोबर का उपयोग मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और फसल की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होगा। इस कदम से किसानों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटेगी और प्राकृतिक खेती का प्रचार होगा। सरकार बंद पड़े कृषि फार्मों पर जैविक खेती की शुरुआत करके उन्हें पुनर्जीवित करना चाहती है। इससे किसानों को अनुबंध खेती के तहत स्थिर आय मिलेगी, और राज्य में कृषि भूमि का उपयोग प्रभावी ढंग से हो सकेगा।
Bihar Weather: कोहरे की बिछने लगी चादर! जानें किन जिलों में बढ़ेगी ठंड
जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए उच्च तकनीकी विधियों, जैसे रिमोट सेंसिंग और त्रि-आयामी मानचित्रण का उपयोग होगा। इससे किसानों को लाभकारी फसल पैटर्न और उपयुक्त भूमि का चयन करने में मदद मिलेगी। सरकार की इस पहल से किसानों को प्रति माह 20,000 से 25,000 रुपये की स्थिर आय मिलने की संभावना है, जो उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
जैविक खेती और जैविक उर्वरकों के उपयोग से खेती की पारिस्थितिकी में सुधार आएगा और पर्यावरण के अनुकूल खेती को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना से किसानों को नए अवसर मिलेंगे, और हिमाचल प्रदेश की कृषि व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आएगा।