India News HP(इंडिया न्यूज़),Himachal News: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को दिवाली से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। सुक्खू सरकार 28 अक्तूबर को कर्मचारियों का वेतन जारी करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि 28 तारीख को पेंशन भी जारी कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कार्यक्रम के अवसर पर यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एचआरटीसी कर्मचारियों के मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 9 करोड़ देने की घोषणा की है। मेडिकल बिलों का भुगतान 2 महीने में कर दिया जाएगा।
UP News: एसटी हसन ने bJP वालों को बताया अपना भाई, कही ये बात
50 करोड़ की राशि जारी करने की घोषणा
एचआरटीसी कर्मचारियों की ओवरटाइम और नाइट ओवरटाइम लोगों की देनदारी 97 करोड़ है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इसका भुगतान भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने 50 करोड़ की राशि जारी करने की भी घोषणा की है।
इसके साथ ही सुखू सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त भी जारी करेगी। इसके साथ ही इन कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का बड़ा तोहफा मिला है।
1.80 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
सीएम सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2023 की महंगाई भत्ते की लंबित चार प्रतिशत किस्त जारी कर दी जाएगी। जिसका लाभ प्रदेश के 1.80 लाख कर्मचारियों और 1.70 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।
दिल्ली से लौटने के बाद सीएम सुक्खू ने बुलाई बैठक
बता दें कि शनिवार को दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में बैठकर अधिकारियों के साथ विभागों की समीक्षा बैठक लेने का सिलसिला फिर से शुरू किया। उस समय लोगों ने उम्मीद जताई थी कि सीएम सुक्खू कर्मचारियों को बैठक के लिए बुला सकते हैं। डीए और एरियर को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के साथ बैठक हो चुकी है। सरकारी कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन मिल गया था और पेंशनरों को पेंशन का भुगतान होना था।