India News HP (इंडिया न्यूज), Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य हरियाणा में विधानसभा चुनाव कांग्रेस की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे, जहां एग्जिट पोल में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते दिखाया गया था। वहां भाजपा ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल कर सत्ता हासिल की।
इस पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईवीएम को लेकर सवाल उठाए हैं। हाल ही में एक निजी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ईवीएम पर सवाल उठ रहे हैं तो चुनाव आयोग को संदेह दूर करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश में बैलेट पेपर से चुनाव कराने की जरूरत है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है।
खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर मामले में भारत की सख्त कार्रवाई, जस्टिन ट्रूडो के 6 करीबियों के साथ किया ये काम..अब खून के आंसू रोएगा ये देश
जनमत का अपमान कर रहे सीएम सुक्खू- जयराम ठाकुर
मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके सभी 40 विधायक ईवीएम से चुनाव के बाद ही चुने गए हैं। इसके बाद वे प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने। ऐसे में वे ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए गैर जिम्मेदाराना और अलोकतांत्रिक बयान दे रहे हैं। प्रदेश में एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। यह बेहद शर्मनाक है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री लोकतंत्र, जनादेश और जनमत का अपमान कर रहे हैं।
कांग्रेस की हार का कारण उसका सफेद झूठ है- जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण उसका सफेद झूठ है। कांग्रेस बार-बार झूठ बोलती रहती है। कांग्रेस की हार का कारण देशभर में कांग्रेस की राज्य सरकारों का प्रदर्शन भी है। जहां भी कांग्रेस सत्ता में है, वहां प्रदेश हित की बजाय स्वार्थ के लिए काम हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने जनता से झूठ बोला और झूठे वादे किए। जिन झूठे वादों के कारण कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में जीती, उन्हीं झूठे वादों के कारण कांग्रेस हरियाणा में चुनाव हार गई। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस की सच्चाई जानती है और जनता ने कांग्रेस को इसका सबक सिखाया है।