India News (इंडिया न्यूज),HP Board 12th Result 2025: हिमाचल प्रदेश के छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, जी हाँ हिमाचल प्रदेश के स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज 12वीं क्लास की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। वहीँ हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी किया गया है। वहीँ विद्यार्थी डिजिलॉकर की ऐप और वेबसाइटhttp://digilocker.gov.in साथी ही HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट http://hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपको अपने स्कूल जाकर ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट करनी होगी।
इतने की आती है फाइटर जेट की एक सीट, कीमत जान फटी रह जाएंगी आंखें
अपलोड किया गया रिजल्ट
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए 2300 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 93 हजार 494 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। पांगी और लाहौल को छोड़कर बाकी सभी इलाकों में 4 मार्च से परीक्षा शुरू हुई थी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित होने के तुरंत बाद मार्कशीट डिजिलॉकर पर अपलोड कर दी गई है। पिछले साल यानी 2024 में पास प्रतिशत 73.76 फीसदी रहा था। वहीं, साल 2023 में रिजल्ट 79.74 फीसदी रहा था।
महक ने मारी बाजी
वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, हिमाचल प्रदेश 12वीं की परीक्षा में ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट, ऊना की महक ने 500 में से 486 अंक (97.2%) प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।