India News (इंडिया न्यूज), Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज दिल्ली का दौरा करेंगे। यह तीनों नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे, जिसे पार्टी हाईकमान ने अनिवार्य रूप से सभी प्रदेश नेताओं के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर हैं बातचीत
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश से अन्य कैबिनेट मंत्री भी शामिल हो रहे हैं। उद्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह प्रदेश में पार्टी की नई कार्यकारिणी के गठन पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर सकते हैं। दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में प्रदेश की राज्य, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है, और अब नई कार्यकारिणी का गठन किया जाना है।
Bihar Job Alert: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, बिहार कृषि विभाग में जल्द होगी नई सरकारी नौकरी का ऐलान, जानें कितने पद हैं खाली
सुक्खू और प्रतिभा सिंह की दिल्ली यात्रा के बाद, मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला लौटेंगे। हालांकि, उनका कांगड़ा जिले का शीतकालीन प्रवास अब एक सप्ताह तक का होगा, जो 15 जनवरी को प्रस्तावित था, लेकिन दिल्ली दौरे के कारण इसमें बदलाव किया गया है। सुक्खू कांगड़ा के धर्मशाला से सरकार की गतिविधियों का संचालन करेंगे।
25 जनवरी को होगा आयोजित
इसके अलावा, 25 जनवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम “स्टेट-हुड डे” कांगड़ा के बैजनाथ में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री सुक्खू भाग लेंगे। इस दिन सीएम शिमला वापस लौटेंगे। यह यात्रा हिमाचल कांग्रेस के संगठनात्मक बदलावों और आगामी रणनीतियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।