India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal: शिमला की कंडा जेल में दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा 1 सजायाफ्ता कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। कैदी की पहचान लवकुश निवासी UP के रूप में हुई है। सूचना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है। कैदी की खोज के लिए आसपास के जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई
आपको बता दें कि कैदी को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी है। वहीं तवी मोड़ के जंगल में चप्पा-चप्पा छाना जा रहा है। पुलिस ने जिले के प्रवेश के द्वारों पर भी नाकेबंदी की है। नियमित रूप से बसों और वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है, जिससे आरोपी जिले से बाहर भागने में सफल न हो पाए। हालांकि देर रात तक कैदी को पकड़ने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है।
पुलिस कैदी की खोज कर रही
SP शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस कैदी की खोज कर रही है। इससे पहले ढली पुलिस स्टेशन से 1 आरोपी ग्रिल निकालकर भाग गया था। आरोपी आकाश माथुर को पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़ था। वह मूल रूप से राजधानी दिल्ली का है। खिड़की से निकलने के बाद वह कंबल को रस्सी बनाकर फरार हो गया।