India News (इंडिया न्यूज), Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में 30 नवंबर से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर को प्रदेश के मध्यवर्ती और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। इसके साथ ही, 30 नवंबर तक बिलासपुर, मंडी और अन्य क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
माइनस में पहुंचा तापमान
रविवार को ताबो में न्यूनतम तापमान -8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा। धर्मशाला के धौलाधार की चोटियों, मंडी के कमरूनाग और चंबा के सच्चे जोत पर हल्की बर्फबारी भी हुई। शनिवार रात को चंबा में हल्की बर्फबारी हुई, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिली। हालांकि, मैदानों में धूप खिली रही और मौसम सुखद बना रहा।
बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट
प्रदेश में पिछले दो महीनों से बारिश नहीं हो रही थी, जिसके कारण किसानों को गेहूं की बिजाई में कठिनाई हो रही है। दूसरी ओर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में भी रविवार को धूप रही, और लाहौल की वादियों में पर्यटकों ने मौसम का आनंद लिया। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के समय पारा शून्य से नीचे चला गया और पानी जमने लगा।
प्रदेश के प्रमुख क्षेत्रों का तापमान इस प्रकार रहा-
कल्पा: न्यूनतम -0.2°C, अधिकतम 15.0°C
शिमला: न्यूनतम 8.5°C, अधिकतम 16.0°C
धर्मशाला: न्यूनतम 10.5°C, अधिकतम 23.0°C
मनाली: न्यूनतम 3.1°C, अधिकतम 15.6°C
ऊना: अधिकतम 27.4°C
मौसम के इस बदलाव से किसान, बागवान, और पर्यटक उत्साहित हैं, और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर धार्मिक स्थलों के कपाट भी बंद कर दिए हैं।
सीएम मोहन यादव का यूरोपीय देशों का दौरा, औद्योगिक विकास को वैश्विक स्तर पर करेंगे प्रस्तुत