India News (इंडिया न्यूज), Himalayan Tahr: हिमालय में दक्षिणी तिब्बत, उत्तरी भारत और नेपाल में मूलत: पाया जाने वाला जीव हिमालयन थार कुछ  सालो से लाहौल और पांगी के जंगलों में भी दिखने लगा हैं। शुक्रवार को जोबरंग गांव के समीप 1 पहाड़ी पर आईबैक्स के बीच हिमालयन थार कैमरे में कैद हुआ है। इससे पहले भी नवंबर 2023 में तिंदी के जंगल में एक साथ 2  हिमालयन थार 1 शोधार्थी के कैमरे में कैद हुए थे। साल 2018 के दिसंबर महीने में भारत सरकार के प्राणी शास्त्र के वैज्ञानिकों की तरफ से सलग्रां जंगल में लगाए ट्रैप कैमरे में कैद हुए थार से इनके यहां होने का प्रमाण मिला था।

अपने कैमरे में कैद कर दिए हैं

आपको बता दें कि शुक्रवार को जोबरंग गांव के दीपेंद्र ओथंगबा ने अपने गांव से सटी पहाड़ी पर 2  आईबैक्स के बीच हिमालयन थार को अपने कैमरे में कैद किया है। लाहौल में वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफरी के शौकीन वन विभाग के अधिकारी शिव कुमार, अमीर जस्पा, दीपेंद्र सहित कुछ अन्य फोटोग्राफरों ने आईबैक्स के आलावा काला और  भूरा भालू, हिमालयन रेड फाक्स, तिब्बतियन बुल्फ, दुर्लभ कस्तुरी मृग, हिमालयन थार, घोरल, बर्फानी तेंदुआ, भेड़िया सहित कुछ अन्य प्रजातियों के यहां होने का पुख्ता प्रमाण अपने कैमरे में कैद कर दिए हैं।