India News (इंडिया न्यूज) Himachal News: हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
प्रदेश में भाजपा का नया अध्यक्ष
25 जनवरी तक प्रदेश में भाजपा का नया अध्यक्ष चुना जाना है। इसके लिए लॉबिंग तेज हो गई है। नए अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व अध्यक्ष सतपाल सत्ती, विपिन सिंह परमार, मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा, बिक्रम ठाकुर, इंदु गोस्वामी, त्रिलोक जम्वाल, डॉ. सिकंदर और डॉ. राजीव भारद्वाज के नाम लिए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की।
नए अध्यक्ष की घोषणा..
भाजपा हाईकमान ने नए अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को हिमाचल का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। डॉ. जितेंद्र सिंह नए अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।जयराम ठाकुर ने लद्दाख भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से चर्चा की है। आपको बता दें कि भाजपा हाईकमान ने जयराम ठाकुर को लद्दाख का चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। इसलिए जयराम ठाकुर को लद्दाख जाकर ही नए अध्यक्ष का ऐलान करना है।
CM मोहन यादव ने किया नर्मदा चौराहे का लोकार्पण, कहा- पुष्य नक्षत्र इतना पवित्र होता…