India News (इंडिया न्यूज)Himachal News: शनिवार को डी०ए०वी०पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर में लोहड़ी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पहली कक्षा के बच्चे रंग-बिरंगी पोशाक में आए थे।सभी ने एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी।

प्रधानाचार्य  ने की सभी को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने अंदर छुपी बुराइयों को त्याग कर हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोहड़ी की पावन अग्नि में तिल भेंट करते समय हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो कार्य हम कर रहे हैं, उससे किसी का बुरा न हो। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि लोहड़ी पर्व का यह त्योहार प्रेम और भाईचारे, संस्कृति और उल्लास का पर्व है। जो हमें समाज में एकता, सद्भावना और आपसी भाईचारा बनाए रखने की प्रेरणा देता है। लोहड़ी का त्योहार हमारे सांस्कृतिक तंत्र और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को और मजबूत करने में सहायक है।

यह पावन अवसर हमें प्रेम-प्यार की शिक्षा देता है।उन्होंने बच्चों को बताया कि यह पर्व पंजाबियों का मुख्य पर्व है, यह पंजाब में पुरानी फसल काटने तथा नई फसल बोने के कारण मनाया जाता है। इसे किसानों का नया साल भी कहा जाता है।लोहड़ी के त्योहार की महत्ता के बारे में अध्यापकों ने कहा कि इस बारे में एक कहावत प्रचलित है ‘ईशर आए दलिद्दर जाए, दलिद्दर की जड़ चूल्हे पाए’ भाव लोहड़ी के त्योहार के बाद ठंड घटनी शुरू हो जाती है और बसंत ऋतु का आगमन हो जाता है। लोहड़ी के इस पावन मौके पर स्कूल स्टाफ़ उपस्थित था।

हिमाचल में मौसम ने बदला मिजाज… बढ़ी शीतलहर लाहौल में बर्फबारी, जानें मौसम का पूरा हाल