India News (इंडिया न्यूज), Himachal News: हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में जंगली मुर्गे का सस्पेंस तूफान बन गया है। विधानसभा के तपोवन सत्र में भाजपा विधायकों ने ऐसा हंगामा मचाया कि पक्ष-विपक्ष में “मुर्गा-मुर्गा” की गूंज सुनाई दी। सवाल सिर्फ एक—“जंगली मुर्गा किसने खाया?”
सुक्खू के डिनर मेन्यू में मिला जंगली मुर्गा
पूरा मामला तब गरमाया जब मुख्यमंत्री सुक्खू के एक डिनर का मेन्यू लीक हो गया। इस मेन्यू के 12वें नंबर पर लिखा था—‘जंगली मुर्गा’। हालांकि, डिनर टेबल पर सीएम ने हंसते हुए कहा था, “जंगली मुर्गा लाओ, सब खाओ!”भाजपा विधायकों ने तपोवन में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। तख्तियों पर लिखा था—“सुक्खू भाया… जंगली मुर्गा किसने खाया?” तपोवन का माहौल इस कदर गरमा गया कि आसपास के ढाबों में चिकन ऑर्डर करने से लोग झिझकने लगे।
जंगली मुर्गा खाने वालों पर कर्यवाही..
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया, “जंगली मुर्गा खाने वालों पर एफआईआर होनी चाहिए, लेकिन सरकार ने उल्टा पत्रकारों और भाजपा नेताओं पर केस कर दिया। ये ‘कानूनी किचन पॉलिटिक्स’ है।” वहीं, सुक्खू सरकार ने इसे भाजपा का ‘पोलिटिकल रोस्ट’ करार दिया।सोशल मीडिया पर भी ‘चिकन कांड’ का मजाक बन गया। एक मीम में लिखा था, “सीएम साहब ने कहा, ‘खाओ’, अब जनता पूछ रही है—’कहां से आया?’” जंगली मुर्गे की कहानी हिमाचल की सियासत का हॉट टॉपिक बन गई है।
कौन है खूंखार औरंगजेब…जिसका ‘खानदान आज रिक्शा चला रहा है’? कारनामे सुनकर खौल जाएगा हिंदुओं का खून