India News (इंडिया न्यूज) Himachal News: प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त शर्मा ने जारी प्रेस बयान में कहा कि जब से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऑपरेशन लोटस फेल हुआ है तब से वह फिजूल की बयानबाजी करने में जुटे हुए हैं।

जनमत को दोबारा हासिल करने..

शर्मा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पद पर होने के नाते जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री सुक्खु और सरकार पर बयान बाजी करना शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में 2 सालों में दो बार जनमत हासिल कर लिया है तो ऐसे में जयराम ठाकुर किस प्रकार की जनमत को दोबारा हासिल करने की बात कह रहे हैं एक लोकतंत्र में 5 साल के बाद ही जनमत दिया जाता है।

हमने 20000 करोड़ कर्ज..

वही मीडिया पैनलिस्ट शगुन दत्त शर्मा ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा हिमाचल की आर्थिकी को बहुत ही बड़ा नुकसान किया है। पूर्व में रही जय राम सरकार द्वारा जितना कर्ज पूर्व में रही सरकारों ने लिया है उतना कर्ज अकेला जयराम ठाकुर ने लिया था। और उसे पैसे को विकास के बजाय मौज मस्ती में उड़ाया गया। जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से हमने 20000 करोड़ कर्ज वापस भी किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को सुदृढ़ करने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि अगर आपके केंद्र सरकार की बात करें तो केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

पूरे विश्व को दिया जाएगा कुंभ का निमंत्रण, मैड्रिड और बर्लिन के टूरिज्म फेयर में किया जाएगा शोकेस